निजी स्कूलों की मनमानी और शिक्षा विभाग की मौन स्वीकृति के खिलाफ एबीव्हीपी ने खोला मोर्चा

तहतक न्यूज/रायगढ़। वर्तमान समय में शिक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता इतनी अधिक बढ़ गयी है कि अमीर हो या गरीब हर कोई अपने बच्चे को महँगे से महँगा स्कूल में पढ़ाना चाहता है। लोगों के इसी मानसिकता को निजी स्कूल वाले अच्छी तरह से भुना रहे हैं। अनियंत्रित फीस के अलावा पुस्तक,कॉपी और यूनिफार्म एक ही दुकान में लेने की बाध्यता कर कमीशनखोरी में लिप्त हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायगढ द्वारा कई बार जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जिले में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती मनमानी अनियंत्रित फीस, व पुस्तक कॉपी के केवल एक ही दुकान में मिलने से आपत्ति जताई थी पर अब तक जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नही की है जिसके खिलाफ अभाविप रायगढ ने जमकर नारे बाजी करते हुए धरना दिया साथ ही अभाविप ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। अभाविप रायगढ द्वारा जिले में बढ़ती अनियंत्रित फीस, स्कूल द्वारा कॉपी,पुस्तक व ड्रेस के लिए एक ही दुकान से सेटिंग और पूर्व के ज्ञापन में अब तक कार्यवाही न होने के कारण आज अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। करीब 2:30 घण्टे कड़ी धूप में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अल्टीमेटम दिया है। अभाविप ने मांग की है कि जिले में फीस नियंत्रण समिति का निर्माण हो जिसमें छात्र संगठन से व सामाजिक संगठन के लोगो को सम्मिलित किया जाए,जिन स्कूलों द्वारा एक ही दुकान से पुस्तक कॉपी मिलती है उनपर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हो, धार्मिक आधार पर भेद भाव करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्यवाही हो,यदि इनसब विषयों पर कार्यवाही नहीं होती है तो अभाविप उग्र से उग्र आंदोलन करेगी और आवश्यकता पड़ने पर कोर्ट भी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *