चीख रही धरती, कराह रहा आसमान,फिर भी नहीं चेत रहा धन लोलुप इंसान

तहतक न्यूज/रायगढ़।
पूरे रायगढ़ जिले में पर्यावरण को लेकर हायतौबा मची हुई है, लोग त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं फिर भी प्रदूषण का जहर जानबूझ कर फैलाया जा रहा है। चारों तरफ औद्योगिक कल कारखाने लगातार स्थापित होते चले जा रहे हैं। अब पतरापाली-कोटमार में भी एक और प्रदूषणकारी वृहद उद्योग की स्थापना होने जा रही है, जिससे इस क्षेत्र का वातावरण और भी ज्यादा खराब हो जायेगा।

बता दें कि यह फैक्ट्री पूर्व में वीजा स्टील एंड पॉवर को मिली जमीन पर स्थापित की जा रही है जिसकी कार्रवाई बड़े ही गोपनीय ढंग से की गयी है। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीजा पावर की भूखंड को बीपीए मेटालिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम के एक औद्योगिक घराने को गुपचुप तरीके से 99 साल की लीज पर आबंटित कर दी गई है।
151.756 एकड़ के विशाल भूखंड जो वीजा स्टील के लिए हायर की गई थी, इसे गैर कानूनी ढंग से 99 साल के लिए सीएसआईडीसी रायपुर के द्वारा महज चंद लाख रुपए में आबंटित कर दिया गया है। इसके खिलाफ पर्यावरण मित्र संस्था के द्वारा हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका लगाने की बात कही गई है ताकि इस पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *