Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, कांग्रेस कमेटी ने किया मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला दहन
अग्रोहा प्लांट कर रहा गाँव की आरक्षित भूमि पर जबरन कब्जा, भड़के ग्रामवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के गुणवत्ताहीन साइड शोल्डर पर उठ रहे गंभीर सवाल
श्री रूपाणाधाम कंपनी में मजदूर की मौत को लेकर मालिक के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की माँग 
संभव नहीं शांभवी को मिलना ग्रामीणों का समर्थन..! जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों में सुलगने लगी है विरोध की चिंगारी

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार

चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार

tahtaknews.com By tahtaknews.com 8 March 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने चैतन्य नगर क्षेत्र से चोरी हुई होंडा सिटी कार के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी आकाश यादव ने अपने दो साथियों आजाद अली उर्फ बहादूर एवं सोनूखान के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। दोनों अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा सघन पतासाजी की जा रही है।
         मामले के संबंध में दिनांक 07 मार्च 2026 को प्रार्थी मोहम्मद मुनीर मसूरी पिता स्व. मोह. जुबेर उम्र 46 वर्ष निवासी गंगा नर्सिंग होम के पास रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मेसर्स जिंदल पावर लिमिटेड रायगढ़ की होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 H 3690 रिपेयरिंग के लिए उनके गैरेज में आई थी। रिपेयरिंग के बाद दिनांक 06 मार्च 2026 को दोपहर में कार को चैतन्य नगर कॉलोनी के सामने खाली स्थान पर खड़ी किया गया था। उसी रात लगभग 08:30 बजे जब कार लेने पहुंचे तो वाहन वहां से गायब मिला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा सफेद रंग की होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 H 3690 चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
        मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशानिर्देशन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान तीन व्यक्तियों के वाहन चोरी में शामिल होने की पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने संदेही आकाश यादव को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों आजाद अली उर्फ बहादूर एवं सोनूखान के साथ मिलकर चैतन्य नगर के सामने से कार चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर सफेद रंग की होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 H 3690 कीमती लगभग 2,00,000 रुपये विधिवत जप्त की गई और आरोपी आकाश यादव पिता सूर्यप्रकाश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी इंदिरानगर देवारपारा रायगढ़ थाना कोतवाली जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी आजाद अली उर्फ बहादूर एवं सोनूखान फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
         इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उपनिरीक्षक गौतम ठाकुर तथा कोतवाली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव
Next Article इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, कांग्रेस कमेटी ने किया मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला दहन

रायगढ़ न्यूज

अग्रोहा प्लांट कर रहा गाँव की आरक्षित भूमि पर जबरन कब्जा, भड़के ग्रामवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रायगढ़ न्यूज

रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के गुणवत्ताहीन साइड शोल्डर पर उठ रहे गंभीर सवाल

रायगढ़ न्यूज

श्री रूपाणाधाम कंपनी में मजदूर की मौत को लेकर मालिक के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की माँग 

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, कांग्रेस कमेटी ने किया मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला दहन
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?