कुछ लोगों को देश की एकता अखर रही, हम एक हैं तो सेफ हैं - पीएम मोदी

तहतक न्यूज/रायगढ़।
आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149 वीं जयंती है और आज ही के दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। दीवाली और एकता दिवस के मौके पर एक खास कार्यक्रम में गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यु ऑफ यूनिटी पहुँचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित किया और एकता नगर में 284 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रख उद्घाटन किया। इन सौगातों में 30 बेड के अस्पताल, 02 आईसीयू-ऑन व्हील, 10 स्मार्ट बस स्टॉप, 10 पिक-अप स्टैंड, 04 मेगावाट्स सौर परियोजना, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा बोनसाई उद्यान आदि शामिल हैं।

2014 से मनाते आ रहे एकता दिवस में बुधवार को ही प्रधानमंत्री पहुँच गये थे। आज के भव्य समारोह में पीएम मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। अपने उद्बोधन में उन्होंने क्या कुछ कहा है आइये उसे सिलसिले वार समझते हैं।


💥कुछ लोगों को देश की एकता अखर रही है।
💥हम एक हैं तो सेफ हैं।
💥पिछली सरकारों ने एकता की भावना को कमजोर किया है।
💥पहले जम्मू &कश्मीर के लोगों को उनके हक से वंचित किया गया।
💥संविधान की माला जपने वालों ने संविधान का अपमान किया।
💥जम्मू & कश्मीर में पहली बार भारत के संविधान की शपथ ली गयी।
💥370 को हमेशा के लिए जमीन में दफन किया गया।
💥जम्मू & कश्मीर की जनता ने अलगाववाद को खारिज किया।
💥नॉर्थ-ईस्ट में अलगाव की आग को शांत किया गया।
💥असम और मेघालय का विवाद काफी हद तक खत्म।
💥असम में हजारों विस्थापित अपने घर वापस लौटे।
💥नक्सलवाद की बीमारी को जड़ से खत्म किया।
💥कमजोर भारत की राजनीति, कुछ लोगों को पसंद।
💥जात-पात के नाम पर देश को बाँटने की कोशिश हो रही।
💥कुछ लोग भारत में अस्थिरता फैलाना चाहते हैं।
💥भारत की बढ़ती ताकत से कुछ विकृत लोग परेशान।
💥सेनाओं में अलगाव पैदा करने की कोशिश हो रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *