💥 प्रभारी के रूप में शामिल हुए रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान।
तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी छाल मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आगामी 'सेवा पखवाड़ा' अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी व महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से 17 अक्टूबर तक 25 प्रकार के सेवाकार्य चलने वाला यह सेवा पखवाड़ा सीधे आम जनता की सेवा से जुड़ा अभियान है, इसलिए कार्यकर्ता छाल क्षेत्र के प्रत्येक गाँव और बूथ स्तर तक जाकर जन-कल्याणकारी गतिविधियों को संचालित करें। इस पखवाड़े के दौरान छाल मंडल में बड़े पैमाने पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' पौधरोपण और केंद्र व राज्य सरकार की अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने वाली योजनाओं के प्रसार जैसे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
प्रभारी जीवर्धन चौहान ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य सत्ता नहीं बल्कि सेवा है, जिसके बाद बैठक में उपस्थित छाल मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र के संयोजकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पूरी ऊर्जा के साथ इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला पंचायत सभापति रजनी राठिया, मंडल अध्यक्ष डोलनारायण पटेल ,मण्डल प्रभारी नरेश पड़ा,
महामंत्री दिलीप यादव, महामंत्री मुरारी पटेल,
नवल राठिया ,मनोज शाह, रोहित चंद्रा सहित बड़ी संख्या संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल रहे।



