एम्स रायपुर में आयोजित ORIANA 2025 के विरोध में हिन्दू संगठनों का होगा विशाल प्रदर्शन

तहतक न्यूज/रायपुर, छत्तीसगढ़।
                      आधुनिकता के नाम पर पश्चिमी सभ्यता के अंधे अनुकरण से भारतीय प्राचीन संस्कृति पर बुरा असर पड़ रहा है। आज जहाँ देखो वहीं पूरे देश में मनोरंजन और कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता और फूहड़ता परोसी जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) जैसे चिकित्सा सेवा संस्थान में भी मनोरंजन के नाम पर अश्लील बॉलीवुड थीम/गानों पर "ORIANA 2025" का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल रायपुर महानगर द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया है।

                      इस आयोजन को लेकर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने ऐसे कई सवाल खड़े किये हैं जो यह सोचने पर विवश करती है कि एम्स जैसे इतने बड़े चिकित्सा संस्थान में अध्यनरत छात्रों के भविष्य और उनकी एकाग्रता का किसी को कोई ख्याल क्यों नहीं है?
ना भारतीय संस्कृति और ना ही प्रादेशिक संस्कृति सभ्यता- संस्कारों की गरिमा खंडित होने की चिंता? इतना ही नहीं बाहर से ऐसे असभ्य कलाकार को बड़ी धनराशि देकर  प्रदेश के लोक-कलाकारों की अनदेखी भी किया जा रहा है , क्या प्रदेश के संस्कृति व कला विभाग का नियंत्रण ऐसे आयोजनों पर नही है !
यदि शासन-प्रशासन 23/11/2025 को एम्स परिसर में होने वाले ऐसे असभ्य आयोजन पर लगाम लगाने में असमर्थ है तो विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल रायपुर महानगर, सर्व हिन्दू समाज और स्थानीय कलाकारों के समन्वय से इस आयोजन का अपने स्तर पर कड़ा विरोध करेगा।

            बहरहाल, शहर ही नहीं देहातों में भी महामारी की तरह फैल रही मॉडर्न फैशन की बीमारी टी.व्ही.और मोबाईल के जरिये घर-घर दस्तक दे रही है और लोग इससे उत्पन्न होने वाली परेशानियों को नजर अंदाज कर लुत्फ उठाने में मशगूल हैं। हकीकत की तहकीकात में तहतक जाकर देखें तो यही प्रतीत होता है कि वर्तमान में द्रुतगति से बढ़ रहे छेड़छाड़, बलात्कार, हत्या जैसे मामलों में कहीं न कहीं कथित इस मॉडर्न फैशन का भी बड़ा योगदान से इंकार नहीं किया जा सकता। जरुरत है अपने भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को संभालकर रखने व निभाने की, अन्यथा भारत भूमि में जन्म लेने का कोई मतलब नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *