चक्रधर समारोह के आज की महफिल में शिरकत करेंगे तबला वादक मयंक बेडेकर

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
संगीत प्रेमी स्वर्गीय राजा चक्रधर सिंह की नगरी रायगढ़ में चक्रधर समारोह 2025 का संगीतमय विभिन्न कार्यक्रम चल रहा है जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों की कलाओं की शानदार प्रस्तुति देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में आज प्रसिद्ध तबला वादक मयंक बेडेकर संगीत की महफिल चक्रधर समारोह में अपने तबले की थाप से दर्शकों को झूमने पर विवश करेंगे।

बता दें कि तबला वादक मयंक बेडेकर महाकाल की नगरी उज्जैन के रहने वाले हैं। गुरु विनय वागले जी के सान्निध्य में संगीत की शिक्षा उज्जैन से ही प्रारम्भ हुई। नागपुर और पंजाब से भी इन्होंने संगीत की शिक्षा प्राप्त की। तानसेन संगीत समारोह, सवाई गंधर्व संगीत समारोह, आमिरखान म्यूजिक फेस्टिवल जैसे कई कार्यक्रमों में भाग लिया है। वर्तमान में विगत बारह वर्षों से गोवा में हैं और 'गोवा कॉलेज ऑफ म्यूजिक' में विद्यादान का कार्य रहे हैं।

चक्रधर समारोह में प्रथम बार अपनी प्रस्तुति देने आये बेडेकर जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित चक्रधर समारोह में कला प्रस्तुति का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। स्वर्गीय राजा चक्रधर सिंह के सम्बन्ध में उन्होंने क्या कहा आइये देखते हैं इस वीडियो में --

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *