चुनावी पर्व में मुर्दे भी कर रहे मतदान…?

तहतक न्यूज/गौरैला-पेंड्रा-मरवाही।
जिले में नगरीय निकाय चुनाव के शांति पूर्वक चल रहे मतदान के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना की तस्वीर सामने आयी है जिसे जान कर हर कोई अचंभित है।
इस घटना ने चुनावी प्रक्रिया को ही संदेह के कटघरे में खड़ा कर प्रश्ननांकित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गौरैला के वार्ड क्रमांँक 02 के मिश्रीदेवी माध्यमिक शाला में वोट डाले जा रहे थे। यहाँ मतदान के दरमियान एक मृत व्यक्ति के नाम पर भी वोट डाला गया है। मृत व्यक्ति का नाम आकाश गुप्ता तथा उम्र 23 वर्ष था जिसका कुछ समय पहले निधन हो चुका था। घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने इस गंभीर मामले पर एतराज जताते हुए शिकायत दर्ज करायी है। पीठासीन अधिकारी ने मामले की जाँच कर उचित कार्यवाही करने की बात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *