दक्षिण रायपुर के चुनाव में जनता ने साय के सुशासन एवं मोदी की गारंटी पर जीत की लगायी मुहर - ओपी चौधरी

तहतक न्यूज/रायगढ़।
दक्षिण रायपुर के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी के प्रचंड व ऐतिहासिक जीत पर वित्त मंत्री एवं विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं मोदी की गारंटी पर जीत की मुहर लगाई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और लगन को जीत का श्रेय देते हुए कहा विष्णु देव साय सरकार ने जिस शिद्दत से कुछ ही महीनों में मोदी की गारंटी को पूरा किया है उस पर आम जनता ने पूरी तरह से भरोसा जताया है।


आगे उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के पूर्व भाजपा ने सत्ता में आने पर मोदी की गारंटी के रूप में 3100 रूपये प्रति क्विटंल की दर से धान खरीदी व एकमुश्त भुगतान ,महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए का भुगतान तथा किसानों को बकाया बोनस का भुगतान सहित गरीबों के लिए प्रधान मंत्री आवास का वादा किया था जिसे भाजपा ने सरकार बनने पर पूरी ईमानदारी से पूरा किया। यही कारण है कि दक्षिण रायपुर के चुनाव में क्षेत्र की जनता ने विष्णु देव साय की सरकार को भरोसे की सरकार मानते हुए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को प्रचंड मतों से विजयी बनाया।


आपको बता दें कि इस उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की है। सुनील सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 46167 मतों से पराजित किया है। सुनील सोनी को कुल 89220 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं आकाश शर्मा के खाते में मात्र 43053 वोट पड़े।
दक्षिण रायपुर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत ने सिद्ध कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के भरोसे पर खरा उतर रही है। आम जन को उम्मीद है कि आगे भी भाजपा सरकार अपने वादों पर कायम रहेगी और सूबे में सुशासन तथा मोदी की गारंटी-वारंटी में और इजाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *