बरौद भूविस्थापितों के लाभ तय करने एसईसीएल करेगी पुनर्वास कमेटी का गठन

तहतक न्यूज/रायगढ़।
बीते गुरुवार को साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय बिलासपुर में भूविस्थापितों की 12 सूत्रीय मांगों सहित अन्य मुद्दों पर भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के साथ अहम बैठक हुई, जिसमें लंबे बैठक के बाद भूविस्थापितों के लाभ के लिए परियोजना स्तर पर पुनर्वास कमेटी बनाये जाने की बात तय हुई। यह कमेटी भूविस्थापितों की मांगों पर उचित निर्णय लेगी।कमेटी की अनुशंसा के आधार पर विस्थापितों को पुनर्वास का लाभ मिलेगा।

बता दें कि बरौद खदान में भूविस्थापितों ने पुनर्वास लाभ की मांग को लेकर आंदोलन किया था। पिछले दिनों कोरबा, दीपका, कुसमुंडा और रायगढ़ क्षेत्र की खदानों में भूविस्थापितों ने विरोध प्रदर्शन किया था। पर्याप्त मुआवजे को लेकर घरघोड़ा के बरौद खदान में प्रभावितों ने आर्थिक नाकेबंदी कर दी थी। कोयले का डिस्पैच पूरी तरह रुक गया था। कई दौर की बातचीत की बाद एसईसीएल ने आश्वासन दिया था कि इस दिशा में मुख्यालय स्तर पर जल्द से जल्द इसका निराकरण किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पुनर्वास समिति की तरह क्षेत्रीय स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिए कमेटी बनाये जाने की बात तय हुई जो भूविस्थापितों की मांगों पर फैसले लेगी। एसईसीएल के इस उच्च स्तरीय बैठक में सीएमडी हरीश दुहन, डायरेक्टर तकनीकी (पीपी) एन फ्रेंकलिन जयकुमार, डायरेक्टर पर्सनल बिरंची दास, जीएम भू-राजस्व, जीएम श्रम शक्ति व अन्य सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों सहित रायगढ़ क्षेत्र के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *