सरपंच प्रत्याशी केसर के प्रचार में स्वयंमेव उतरे ग्रामीण, विरोधियों की फूली साँसे

तहतक न्यूज/रायगढ़।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे प्रचार-प्रसार भी बढ़ता जा रहा है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत लाखा में भी प्रत्याशियों के रैलियों की कतार लगी हुई है। कहीं ढोल-नगाड़े के साथ तो कोई डीजे लेकर जन सम्पर्क में जुटा है। वहीं सरपंच प्रत्याशी केसर कुमार सिंह द्वारा बिना किसी तामझाम के लाखा गाँव में डोर टू डोर जन संपर्क किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी स्वतः सामने आकर प्रचार में शामिल हुए और लोगों से केसर के पक्ष में ताला और चाबी छाप में वोट देने की अपील की जिसमें मतदाताओं ने भी आशीर्वाद के दोनों हाथ बढ़ा कर भारी मतों से विजय दिलाने का वचन दिया। सबसे खास बात यह रही कि इस प्रचार अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।


आपको बता दें कि केसर के बढ़ते जनाधार से जहाँ विरोधियों में हड़कंप की स्थिति है और वे सकते में आ गये हैं वहीं खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे के तर्ज पर एक-दूसरे के बैनर पोस्टर पर गुस्सा उतारने की खबरें भी मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *