खनिज विभाग की कार्यवाही में 21 वाहनों को किया गया जब्त।

तहतक न्यूज/रायपुर।
खनिज विभाग के उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें बिना रायल्टी पर्ची के खनिजों का अवैध परिवहन करते 21 वाहनों को जप्त किया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खनिज विभाग द्वारा रात्रिकालीन भ्रमण कर कुल 21 वाहनों पर बिना रॉयल्टी पर्ची के गिट्टी, रेत, मुरुम आदि खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जब्त कर नजदीकी थानों ऊपरवारा, विधानसभा, मंदिर हसौद, माना, खरोरा, थानों को सुपुर्द कर वाहनों को खड़ा कर दिया गया है।

वाहनों के मालिक मुकेश कौशल,यशवंत देवांगन ,रामायण भारती ,खुमान बर्मन बेमेतरा, हंशु राम साहू सहसपुर,रिंकेश वैष्णव,प्रहलाद तिवारी कवर्धा,मुंगेली, रूपेंद्र यदु,एम एस के यदु, टीकाराम यदु नकट मंदिरहसौद,अजय पांडे ,मनीष झा ,सुजीत गुप्ता ,भूपेश साहू रायपुर और बद्री चंद्रवंशी पंडरिया, दीपक राठी ,रोशन जैन ,रामकुमार साहू साजा,देवेंद्र साहू खैरागढ़ इत्यादि हैं। प्रभारी खनिज निरीक्षक रघुनाथ भारद्वाज ने बताया कि उक्त वाहनों से लगभग 6 लाख 50 हजार रुपए की राशि अर्थदंड के रूप में जमा कराया जाएगा और इस तरह नियमित रूप से आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
बहरहाल खनिज विभाग की इस छापामार कार्यवाही से क्षेत्र के अवैध खनिज परिवहन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। तह तक की बात करें तो ऐसा अवैध कारोबार अन्य जिलों में भी धड़ल्ले से चल रहा है यदि, सभी जिलों में खनिज विभाग ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार करे तो निश्चित ही शासन को हो रही राजस्व हानि में कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *