वार्ड क्रमांक 06 से अंजू सिंह की दावेदारी, विकास और जनहित को पहली प्राथमिकता

तहतक न्यूज/रायगढ़।
आरक्षण सूची जारी होने के बाद से शहर के सभी वार्डों में संभावित प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 06 से अंजू सिंह ने पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
अंजू सिंह ने अपनी दावेदारी की घोषणा करते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनता के हितों को प्राथमिकता देना है, मैं पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय रही हूं और जनता की समस्याओं को भलीभांति समझती हूं। मैं अपने अनुभव और सेवाभाव से वार्ड 06 को एक आदर्श वार्ड बनाने का प्रयास करूंगी।”
अंजू सिंह ने स्पष्ट किया कि वे विभिन्न राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं और यदि कोई पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाती है, तो वे उसके टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी पार्टी से समर्थन नहीं मिला, तो भी वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरेंगी। उन्हें वार्ड वासियों पर पूरा भरोसा है और वार्ड की जनता उन्हें जरूर चुनेगी।
बहरहाल सभी प्रत्याशी अपना-अपना दावा ठोंक रहे हैं और विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं ऐसे में अब नगरीय निकाय के इस चुनावी रण में कौन-कौन योद्धा होंगे और कौन-कौन विजय हासिल कर पाएंगे यह तो आने वाला समय ही बता पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *