तहतक न्यूज/रायगढ़। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया में योगाभ्यास किया जा रहा है। इस कड़ी में बोइरदादार स्थित रायगढ़ स्टेडियम में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन हर्षोल्लास के साथ प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयल व पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल सहित जिले के आला अफसरों और जन प्रतिनिधियों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने योगाभ्यास में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था रखी गयी थी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जाँच का लाभ उठाया।
योग हमारे प्राचीन भारतीय संस्कृति व परंपरा का एक अहम् हिस्सा है। आधुनिकता के इस दौर में निरोगी दीर्घायु जीवन के लिए एकमात्र निःशुल्क और सरल उपाय केवल योगासन ही है जिसके निरंतर अभ्यास से गंभीर बीमारियों से निजात पायी जा सकती है और पूर्ण स्वस्थ जीवन लम्बे समय तक जिया जा सकता है। वास्तव में तहतक की बात करें तो योगा साल में एक दिन करने से कुछ नहीं होने वाला है। योगासन को अपने दैनिक जीवन में, दिनचर्या में शामिल करना होगा तभी योगा का सम्पूर्ण लाभ मिल सकता है।