पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स के तहत 1मई से दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए रायगढ़ पुलिस द्वारा युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ने की अभिनव पहल की जा रही है। इसी कड़ी में “POLICE–YOUTH UNITY SPORTS” के तहत 1 एवं 2 मई को गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित अग्रोहा भवन में दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
                प्रतियोगिता में अंडर-14 (11 से 14 वर्ष) एवं अंडर-17 (15 से 17 वर्ष) आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और युवाओं के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं सकारात्मक जुड़ाव को मजबूत करना है, ताकि खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा मिल सके।
        प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक ताइक्वांडो खिलाड़ी दिए गए नंबरों पर संपर्क कर 30 अप्रैल तक अपना नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु दिये गये संपर्क नंबरों पर जानकारी ली जा सकती है ।
1. ताइक्वांडो कोच- जयकुमार यादव (9827196040)
2. सिनियर ताइक्वांडो प्लेयर/कोच- सुश्री भाविका पाण्डेय (9039027282)
3. आरक्षक- प्रमोद सागर एसपी आफिस रायगढ़ (8827305512)
                  एसएसपी शशि मोहन सिंह ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है, जो समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *