तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से रायगढ़ जिले में अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह सुरक्षात्मक कदम उठाया है। पूरे जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कल शुक्रवार 30 अक्टूबर को भी अवकाश घोषित किया गया है।

विदित हो कि चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर बीते दो-तीन दिनों से रायगढ़ जिले में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में मौसम के बिगड़े मिजाज और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त आदेश जारी किया है। यह आदेश रायगढ़ जिले के सभी शासकीय और अशासकीय (निजी) विद्यालयों पर लागू होगी। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर की सभी शालाएं शामिल हैं।


