Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
अग्रोहा प्लांट कर रहा गाँव की आरक्षित भूमि पर जबरन कब्जा, भड़के ग्रामवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के गुणवत्ताहीन साइड शोल्डर पर उठ रहे गंभीर सवाल
श्री रूपाणाधाम कंपनी में मजदूर की मौत को लेकर मालिक के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की माँग 
संभव नहीं शांभवी को मिलना ग्रामीणों का समर्थन..! जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों में सुलगने लगी है विरोध की चिंगारी
ए.के. सिनेमा में साइबर क्राइम पर आधारित शॉर्ट फिल्म “खौफ द डिजिटल वार” का निःशुल्क प्रदर्शन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, कांग्रेस कमेटी ने किया मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला दहन

महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, कांग्रेस कमेटी ने किया मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला दहन

tahtaknews.com By tahtaknews.com 12 April 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। आये दिन हो रहे घपले, भ्रष्टाचार, घोटाले, हेराफेरी, रिश्वतखोरी, नशाखोरी और आपराधिक घटनाओं के बीच जहाँ सरकार सुशासन के दावे करती थकती नहीं है, वहीं आम जनता असमंजस में पड़ कर कुशासन और सुशासन की वास्तविक परिभाषा में उलझ कर रह गयी है। ऐसा लगता है कि अब लोग कुशासन को ही सुशासन समझने को मजबूर नजर आ रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं, अपितु प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदान किये जाने वाले साड़ी में हुआ भारी घोटाला कह रहा है।                   
            बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर निम्न स्तर के साड़ियों की खरीदी कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किया जा रहा है। इस साड़ी खरीदी में व्यापक रूप से घोटाला किये जाने का अंदेशा है।
     इसी घोटाले के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टेशन चौक पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इससे साफ जाहिर होता है कि आम जनता के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई का एक बड़ा हिस्सा जो टैक्स के रूप में सरकारी खजाने में जाता है उसका दुरूपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। यह केवल महिला एवं बाल विकास विभाग में ही नहीं, बल्कि उन सभी तमाम विभागों, समितियों, संस्थाओं, कंपनियों में चल रहा है, जहाँ सामान खरीदे जाते हैं। सस्ते एवं घटिया सामान खरीद ऊँचे दामों के बिल दिखाकर लाखों-करोड़ों के वारे-न्यारे होते हैं। इसमें बाबू से लेकर अधिकारी तक मिलीभगत होती है साथ ही इससे सम्बंधित नेता मंत्री तक के शामिल होने से इंकार नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि भनक लगते ही जिला कांग्रेस कमेटी ने महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के इस प्रदर्शन से जहाँ आम जन मानस में सरकार की छवि खराब हुई है, वहीं मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की प्रतिष्ठा पर भी आँच पहुँची है।
       पुतला दहन कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, शेख सलीम नियारिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,  विकास ठेठवार, संदीप अग्रवाल, आशीष शर्मा, वसीम खान, विकास शर्मा, अनुराग गुप्ता, अरुण गुप्ता, रितेश वैद्य, मुरारी भट्ट, सोनू पुरोहित, केपी साहू, दीपक बी सिंह, रामू बहिदार, अरुणा चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article अग्रोहा प्लांट कर रहा गाँव की आरक्षित भूमि पर जबरन कब्जा, भड़के ग्रामवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

अग्रोहा प्लांट कर रहा गाँव की आरक्षित भूमि पर जबरन कब्जा, भड़के ग्रामवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रायगढ़ न्यूज

रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के गुणवत्ताहीन साइड शोल्डर पर उठ रहे गंभीर सवाल

रायगढ़ न्यूज

श्री रूपाणाधाम कंपनी में मजदूर की मौत को लेकर मालिक के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की माँग 

रायगढ़ न्यूज

संभव नहीं शांभवी को मिलना ग्रामीणों का समर्थन..! जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों में सुलगने लगी है विरोध की चिंगारी

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
अग्रोहा प्लांट कर रहा गाँव की आरक्षित भूमि पर जबरन कब्जा, भड़के ग्रामवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?