Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, कांग्रेस कमेटी ने किया मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला दहन
रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के गुणवत्ताहीन साइड शोल्डर पर उठ रहे गंभीर सवाल
श्री रूपाणाधाम कंपनी में मजदूर की मौत को लेकर मालिक के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की माँग 
संभव नहीं शांभवी को मिलना ग्रामीणों का समर्थन..! जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों में सुलगने लगी है विरोध की चिंगारी
ए.के. सिनेमा में साइबर क्राइम पर आधारित शॉर्ट फिल्म “खौफ द डिजिटल वार” का निःशुल्क प्रदर्शन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > अग्रोहा प्लांट कर रहा गाँव की आरक्षित भूमि पर जबरन कब्जा, भड़के ग्रामवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

अग्रोहा प्लांट कर रहा गाँव की आरक्षित भूमि पर जबरन कब्जा, भड़के ग्रामवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

tahtaknews.com By tahtaknews.com 11 April 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिले में उद्योग जगत ने तो हद ही कर दी है। ऐसा लग रहा है जैसे सत्ता की लाठी इन्हीं को सौंप दी गयी है। जिसको जहाँ मौका मिल रहा है वहीं कब्जा कर रहे हैं। इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि शासकीय जमीन को भी नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ इसी तरह जिसकी लाठी उसकी भैंस की तर्ज पर अग्रोहा प्लांट द्वारा गाँव की शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
           विदित हो कि ग्राम पंचायत लाखा के आश्रित ग्राम चिराईपानी के जागरूक युवकों ने एक जूट होकर सरपंच एवं पंचायत सचिव को लिखित शिकायत सौंपते हुए पाली स्थित ‘अग्रोहा प्लांट’ के खिलाफ तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।
                  ग्रामीणों की मानें तो चिराईपानी के सरकारी जमीन, जो ‘छोटे झाड़ के जंगल’ के रूप में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, इस पर प्लांट द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह भूमि गांव के सार्वजनिक उपयोग और विकास कार्यों के लिए आरक्षित है। शिकायत में यह भी आरोप है कि संबंधित जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई की गई है और भूमि को समतल करने के लिए बड़े पैमाने पर फ्लाई ऐश डाला जा रहा है। इतना ही नहीं, बाउंड्री वॉल निर्माण के उद्देश्य से लोहे के खंभे भी गाड़े जा चुके हैं।
              उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ने अग्रोहा कंपनी द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की जानकारी देते हुए  जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल एवं जनपद सदस्य श्रीमती फूलमति धनवार से भी हस्तक्षेप कर कब्जा हटवाने का अनुरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि गांव के सामूहिक अधिकारों का भी हनन है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि से अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
          शिकायतकर्ताओं में नटराज डनसेना, महेंद्र कुमार, अर्जुन यादव, नीरज डनसेना सहित बड़ी संख्या में शामिल अन्य ग्राम वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जन आंदोलन जैसे बड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। अब सवाल उठता है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर कई पीढ़ियों से निवासरत जनता के घर पर जब बुलडोजर चल सकता है तो उद्योगपतियों के इस तरह के अवैध कब्जे पर खामोशी क्यों? क्षेत्र में स्थापित ऐसे कई उद्योग हैं जिनके ऊपर शासकीय और वन भूमि पर अवैध कब्जा के आरोप हैं, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही अब तक नहीं हुई। फिलहाल, अब देखने वाली बात है कि ग्रामीणों के इस गंभीर शिकायत पर पंचायत सहित जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्य द्वारा अग्रोहा कंपनी के विरुद्ध क्या कुछ एक्शन लिया जाता है?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के गुणवत्ताहीन साइड शोल्डर पर उठ रहे गंभीर सवाल
Next Article महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, कांग्रेस कमेटी ने किया मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला दहन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, कांग्रेस कमेटी ने किया मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला दहन

रायगढ़ न्यूज

रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के गुणवत्ताहीन साइड शोल्डर पर उठ रहे गंभीर सवाल

रायगढ़ न्यूज

श्री रूपाणाधाम कंपनी में मजदूर की मौत को लेकर मालिक के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की माँग 

रायगढ़ न्यूज

संभव नहीं शांभवी को मिलना ग्रामीणों का समर्थन..! जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों में सुलगने लगी है विरोध की चिंगारी

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, कांग्रेस कमेटी ने किया मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला दहन
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?