बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जूटमिल  मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। आज शनिवार 24 अक्टूबर की सुबह थाना जूटमिल पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जूटमिल थाना पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक के सीने एवं कंधे पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित रूप से मरच्युरी में रखवाया है। अज्ञात मृतक की पहचान एवं उसके परिजनों का पता लगाने के लिए मृतक के फोटोग्राफ्स सीमावर्ती जिलों की पुलिस तथा विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथा जाँच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रायगढ़ पुलिस की अपील
यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सकता है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो कृपया थाना प्रभारी जूटमिल के संपर्क नंबर 9479193229 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 से संपर्क कर जानकारी साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *