Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
इंड सिनर्जी में बड़ी लापरवाही, ऊँचाई से गिर कर नवयुवक की दर्दनाक मौत, कंपनियों में असुरक्षित हैं कामगार..?
अडानी के खिलाफ भड़के ग्रामीण, निदान नहीं तो होगा आंदोलन, मांगेंगे इच्छामृत्यु ! लेंगे जल-समाधि !
न्यायालय से भी ऊपर हो गया दबंगों का दरबार, स्थगन आदेश की उड़ रही धज्जियाँ, प्रशासन मौन..?
नामकरण निरस्ती का निर्णय नगर के स्वाभिमान एवं जनहित में लिया गया ऐतिहासिक कदम – चेम्बर ऑफ कॉमर्स
टेंडा-नावापारा धान खरीदी केंद्र में करोड़ों के हेराफेरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > भारत विकासशील नहीं बल्कि विकसित हो जाय – जगन्नाथ पाणिग्राही

भारत विकासशील नहीं बल्कि विकसित हो जाय – जगन्नाथ पाणिग्राही

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 10 October 2025 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
जिला भाजपा कार्यालय रायगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के नाम से बिजली बिल के झटके के जरिए लोगों को आर्थिक चपत लगाना भाजपा की नीति नहीं है। महतारी वंदन माताओं के स्वाभिमान को देख किया गया है। सोलर पैनल योजना अपनाकर लोग आत्मनिर्भर बने और सब्सिडी का लाभ लें तो पर्यावरण में भी सुधार होगा।

जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री पाणिग्राही ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चल रहा है। दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन से अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन तक अभियान चलेगी। पीएम मोदी ने आजादी का 100 वां साल मनाए तो भारत विकासशील नहीं, बल्कि विकसित हो जाए। कोरोना काल मे भारत आत्मनिर्भर बना, ऐसा वैक्सीन बनाया कि सात समंदर पार देशों के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने जता दिया कि भारत को कोई भी कमतर आंकने की हिमाकत न करें। ब्रम्होस, सुदर्शन चक्र ने तो पाकिस्तान के एक भी हथियार को भारत की सरजमीं पर आने ही नहीं दिया। अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर भारत आने वाला है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का स्वयं का प्लेटफार्म तैयार है। आर्थिक मामले में भी भारत की विश्व में बेहद मजबूत स्थिति है।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयार करने सेमिनार और सम्मेलन को प्राथमिकता देंगे। वहीं डिजिटल इंडिया के माध्यम में भी आगे बढ़ने के लिए स्वदेशी सोशल मीडिया को तरजीह दी जा रही है। जैसे स्वच्छता जनता का अभियान बना, उसी तरह विदेशी चीजों का बहिष्कार कर स्वदेशी को अपनाने को जोर दिया जा रहा ताकि हमारा भारत आत्मनिर्भर और विकसित बन सके।

प्रेसवार्ता के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान, वरिष्ठ नेता श्रीकांत सोमावार, अरुण कातोरे, जतिन साव, विकास केडिया, विलिस गुप्ता, अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पवन विजय अग्रवाल और गणेश अग्रवाल प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article टेंडा-नावापारा धान खरीदी केंद्र में करोड़ों के हेराफेरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
Next Article नामकरण निरस्ती का निर्णय नगर के स्वाभिमान एवं जनहित में लिया गया ऐतिहासिक कदम – चेम्बर ऑफ कॉमर्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

इंड सिनर्जी में बड़ी लापरवाही, ऊँचाई से गिर कर नवयुवक की दर्दनाक मौत, कंपनियों में असुरक्षित हैं कामगार..?

छत्तीसगढ़

अडानी के खिलाफ भड़के ग्रामीण, निदान नहीं तो होगा आंदोलन, मांगेंगे इच्छामृत्यु ! लेंगे जल-समाधि !

छत्तीसगढ़

न्यायालय से भी ऊपर हो गया दबंगों का दरबार, स्थगन आदेश की उड़ रही धज्जियाँ, प्रशासन मौन..?

छत्तीसगढ़

नामकरण निरस्ती का निर्णय नगर के स्वाभिमान एवं जनहित में लिया गया ऐतिहासिक कदम – चेम्बर ऑफ कॉमर्स

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
इंड सिनर्जी में बड़ी लापरवाही, ऊँचाई से गिर कर नवयुवक की दर्दनाक मौत, कंपनियों में असुरक्षित हैं कामगार..?
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?