Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़
चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार
धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “हैलो सिस्टर” एक्सक्लुसिव महिला पुलिस टीम का गठन
“विश्व उपभोक्ता दिवस” के अवसर पर उज्जैन में होगा भव्य समारोह, म.प्र. के सीएम होंगे शामिल

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

tahtaknews.com By tahtaknews.com 26 January 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/कोरबा,छत्तीसगढ़। जब पूरा देश गणतंत्र दिवस समारोह का जश्न मना रहा था तब, इसी देश का एक जवान अपने ही अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश कर रहा था। जी हाँ, यह दुःखद और चिन्ताजनक घटना की खबर ऊर्जा नगरी कोरबा से सामने आयी है, जहाँ देश की आजादी और संविधान का उत्सव मनाते वक्त एक खाकीधारी जवान ने विषपान कर प्राण देने का प्रयास किया।
            कोरबा के कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस के  उपलक्ष्य में ध्वजारोहण का कार्यक्रम चल रहा था तभी, वहाँ उपस्थित बर्खास्त होमगार्ड जवान संतोष पटेल ने  कीटनाशक पी लिया। देखते ही देखते कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जवान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि
उसे कुछ समय पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसकी वजह से वह काफी परेशान और तनाव में चल रहा था। पुलिस को संतोष के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने आत्मघाती कदम उठाये जाने का जिम्मेदार होमगार्ड के जिला कमांडेंट अनुज एक्का और डिवीजनल कमांडेंट को ठहराया है। सुसाइड नोट के अनुसार संतोष इन अधिकारियों द्वारा किए जा रहे मानसिक प्रताड़ना और शोषण से बुरी तरह टूट चुका था।  नोट में स्पष्ट लिखा है कि वह इन अधिकारियों के दुर्व्यवहार की वजह से ही अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है।
                  कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला नौकरी जाने और अधिकारियों की प्रताड़ना से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की सच्चाई खंगाली जा रही है। फिलहाल जवान की हालत नाजुक बनी हुई है।
          वैसे देखा जाय तो ऐसे कई विभाग हैं, जहाँ अफसरशाही चरम पर है। अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर बेवजह रौब जमाते रहते हैं और जरा सी विरोध पर बात-बात में अपमानित या डाँट-डपट करना अपनी शान समझते हैं। कर्मचारी नौकरी चले जाने के भय से चुप रहने को मजबूर हो जाते हैं। जब अति हो जाता है तो संतोष पटेल जैसे लोग विवश होकर आत्मघाती कदम उठा लेते हैं जिसका दुःखद परिणाम उसके परिवार के बेकसूर सदस्यों को भुगतना पड़ता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article रायगढ़ में धूमधाम से मनाया गया भव्य 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह
Next Article फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव

छत्तीसगढ़

मासूम की मौत के सौदागर खाकीधारियों की खुली पोल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मची खलबली

छत्तीसगढ़

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?