नामकरण निरस्ती का निर्णय नगर के स्वाभिमान एवं जनहित में लिया गया ऐतिहासिक कदम - चेम्बर ऑफ कॉमर्स

तहतक/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
शहर वासियों के हितों को लेकर शहर की सरकार बेहद गंभीर है और शहर विकास में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं कर रही है। इसी तारतम्य में सावित्री जिंदल सेतु तथा ओपी जिंदल मार्ग का नामकरण निरस्त करने के फैसले को चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने उचित ठहराया है और इस निर्णय का सम्मान करते हुए महापौर जीवर्धन चौहान का आभार जताया।
इस अवसर पर चेम्बर के पदाधिकारियों ने महापौर श्री चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगर निगम द्वारा सेतु एवं मार्ग के रखरखाव के लिए जिंदल प्रबंधन से पत्राचार के बाद भी समुचित ध्यान नहीं दिया गया, इस वजह से मजबूर होकर सामान्य सभा की बैठक में दोनों ही स्थानों के नामकरण को निरस्त करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
चेम्बर से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा यह निर्णय नगर के स्वाभिमान एवं जनहित में लिया गया ऐतिहासिक कदम है, इससे जनता के प्रति निगम की जनभावनाओं की प्रतिबद्धता झलकती है। इस दौरान अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष अभिलाष कछवाहा, महामंत्री मनीष उदासी, प्रकाश ठाकुर, जुबेर रंगरेज, पप्पू देवांगन एवं राजू निषाद सहित सदस्यों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *