Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > पंडालों में छाया आधुनिकता का ग्रहण, प्रतिमाओं के बदलते स्वरुप पर सनातनियों का कड़ा विरोध

पंडालों में छाया आधुनिकता का ग्रहण, प्रतिमाओं के बदलते स्वरुप पर सनातनियों का कड़ा विरोध

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 2 September 2025 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायपुर, छत्तीसगढ़।
वर्तमान युग में आधुनिक तकनीक और आधुनिक फैशन लोगों के दिलो-दिमाग पर इतना हावी हो गया है कि वे अपनी परंपरा और संस्कृति का भी मजाक उड़ाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसी ही कुछ नकारात्मक तस्वीरें राजधानी से निकल कर सामने आ रहीं हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। यही वजह है कि राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के नये डिजाइन को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।

हिंदू संगठनों का कहना है कि “AI गणेश”, “क्यूट गणेश” और “ट्रेंडिंग गणेश” जैसे नामों का इस्तेमाल और इन प्रतिमाओं का स्वरूप सनातन धर्म का अपमान है। आज संगठन के सदस्यों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और ऐसी मूर्तियों को विसर्जित करने की मांग की।

बता दें कि रायपुर के लाखे नगर इलाके में इस वर्ष पहली बार एक ऐसी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है जिसे AI तकनीक के जरिए डिजाइन किया गया है। इसमें आंखों की पलकें खुलती और बंद होती नजर आ रही हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि गणेश प्रतिमाओं का “मनोरंजन” के रूप में प्रचार-प्रसार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उनका कहना है कि पारंपरिक स्वरूप से खिलवाड़ करना गलत है और प्रशासन को ऐसे आयोजनों पर रोक लगानी चाहिए।

शहर के कुछ पंडालों में गणेश जी की ऐसी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिन्हें कार्टून, बेबी डॉल, और ऑफ-शोल्डर जैसे आधुनिक और गैर-परंपरागत रूपों में बनाया गया है। इन प्रतिमाओं को लेकर हिंदू संगठनों और संत समाज ने कड़ा विरोध जताया है और इसे सनातन धर्म के अपमान से जोड़कर देखा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान समस्त हिंदू संगठन और संत समाज ने रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज की है। संगठनों ने इन प्रतिमाओं को तत्काल हटाने और उनका विसर्जन करने की मांग की है। साथ ही, इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की गई है

आजकल हर्ष और उल्लास से जुड़ा कोई भी उत्सव, कार्यक्रम या समारोह हो विवाद का ग्रहण लग ही जाता है और इससे खुशियाँ कम हो जाती हैं। बात तह तक की करें तो आधुनिक विचारधाराएं हर चीज में नयापन देखना चाहती हैं, यहाँ तक कि सदियों से चली आ रही रीति-रिवाजों, परंपराओं और संस्कृतियों में भी बदलाव कर उसे केवल मनोरंजन के रूप में देख रही है। यह अनुचित नहीं तो उचित भी नहीं है। गणेश, जिनकी पूजा पहले होती है बाद में अन्य देवी-देवताओं की होती है आज उनके वास्तविक स्वरुप को बदल कर एक नया आकार देते हुए काल्पनिक और हास्यास्पद प्रतिमायें बनाकर लोगों के बीच प्रस्तुत कर महत्व को कम आंकने की कोशिश हो रही है। श्रद्धा व भक्ति का अपना अलग महत्व है। देवी-देवताओं को मनोरंजन की दृष्टि से देखना या उपहास उड़ाना सर्वथा गलत है। कहते हैं जब ऊपर वाले की लाठी चलती है तो दिखायी नहीं देती। जब इंसान के ऊपर दुख और तकलीफ की मार पड़ती है तो वही इंसान मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे की दहलीज में नजर आता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article चक्रधर समारोह के आज की महफिल में शिरकत करेंगे तबला वादक मयंक बेडेकर
Next Article धूमधाम से मनाया गया श्री राधारानी का जन्म महोत्सव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?