Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > चक्रधर समारोह 2025 में भेदभाव और उपेक्षा के शिकार स्थानीय कलाकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चक्रधर समारोह 2025 में भेदभाव और उपेक्षा के शिकार स्थानीय कलाकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 1 September 2025 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
पिछले कुछ अरसे से विवादों में रहने वाला रायगढ़ का प्रसिद्ध चक्रधर समारोह इस बार भी सवालों के कटघरे में नजर आ रहा है। चक्रधर समारोह 2025 में स्थानीय कलाकारों के साथ भेदभाव और उपेक्षा किए जाने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसको लेकर रायगढ़ के पंजीकृत कलाकारों ने विरोध प्रकट करते हुए सामूहिक रूप से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

नाराजगी जाहिर करते हुए स्थानीय कलाकारों ने बताया कि आयोजन समिति द्वारा बाहर से बुलाए गए कलाकारों के लिए पारिश्रमिक, आवास और भोजन आदि की संपूर्ण व्यवस्था की गई, वहीं स्थानीय कलाकारों को न केवल भुगतान से वंचित रखा गया बल्कि उन्हें केवल शाम 5 से 6 बजे के बीच कार्यक्रम प्रस्तुत करने की बाध्यता दी गई। साथ ही समाचार पत्रों में भी स्थानीय कलाकारों के नाम शामिल नहीं किए गए।

उपेक्षित कलाकारों ने इसे रायगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और स्थानीय प्रतिभाओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव जैसे बड़े आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाता है, लेकिन शहर की पहचान बने चक्रधर समारोह में ही स्थानीय कलाकारों को हाशिए पर रखा जाना बेहद दुखद है।

भेदभाव से आहत होकर फिलहाल, कई कलाकारों ने अपना निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया और उन्होंने मांग रखी कि भविष्य में किसी भी आयोजन में स्थानीय कलाकारों के साथ समान व्यवहार किया जाए और उन्हें भी बाहरी कलाकारों की तरह उचित पारिश्रमिक व सम्मान दिया जाय।

बता दें कि कलाकार छोटा हो या बड़ा हर कला का अपना विशेष महत्व होता है। आज प्रचार-प्रसार का जमाना है, जब कलाकार को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा तभी तो लोग जानेंगे और उनकी तथा उनके जन्मभूमि की ख्याति बढ़ेगी। चक्रधर समारोह एक ऐसा मंच है जहाँ से स्थानीय कलाकारों को देश-विदेश में नाम रोशन करने का अवसर मिलता, लेकिन स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा से ऐसा प्रतीत होता है कि स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए जानबूझकर कर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस द्वेष पूर्ण भावना की सर्वत्र निंदा हो रही है। जिस राजा के नाम पर इतना बड़ा आयोजन होता है, वहीं उनके ही राज के कलाकारों की पूछ-परख नहीं, यह तो रायगढ़ जिले के लिए अत्यंत ही शर्मिंदा वाली बात है।

बहरहाल, पीड़ित और परिवेदित कलाकारों ने जिले के मुखिया से अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए न्याय की माँग की है और अब देखना यह है कि क्षेत्र के कलाकारों के सम्मान और विकास के लिए क्या कुछ कदम उठाया जायेगा?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article सरपंच की ये कैसी मुखियागिरी? परिवार का किया हुक्का-पानी बंद, कराया सामाजिक बहिष्कार
Next Article चक्रधर समारोह के आज की महफिल में शिरकत करेंगे तबला वादक मयंक बेडेकर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?