बीच शहर हुए हत्याकांड का आरोपी आया पुलिस के शिकंजे में।

तहतक न्यूज/सोमवार/30सितम्बर 2024/रायगढ़।
शहर के गंधरी पुलिया के पास बाजीराव मौदहा पारा निवासी एक बुजुर्ग की बीते दिनों 25 सितम्बर की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी थी जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गयी थी। रायगढ़ पुलिस की तत्परता और बारीकी से जाँच पड़ताल में आखिरकार हत्यारा पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक यादव पिता स्व. मिलाऊ राम यादव उम्र 41 वर्ष निवासी बाजीराव मौदहा पारा ने रुपयों की लालच में आकर सो रहे 62 वर्षीय रमेश तिवारी के ऊपर ड्रेसिंग टेबल के दराज से वार कर घायल कर दिया और गमछे के फंदा से खींच कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अलमारी में रखे साढ़े दस हजार रूपये और सीसीटीवी कैमरे का डिवीआर व मॉडम को लेकर भाग गया था।
बीच शहर में हुए इस सनसनी खेज खूनी वारदात से स्थानीय लोगों में जहाँ दहशत का माहौल बन गया तो वहीं जेहन में कई सवाल भी उठ रहे हैं। अपराधियों में पुलिस, कानून और सजा का खौफ नहीं रह गया है। चंद रुपयों की लालच में हत्या तक करने से नहीं डर रहे हैं जबकि अच्छी तरह से जानते हैं कि एक न एक दिन पकड़े जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *