अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 5500 रुपए का लगा जुर्माना

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड परिसर में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त शेड लगाकर जगह घेरने, प्रतिष्ठानों के बाहर सामान का अवैध रूप से प्रदर्शन करने तथा दुकानों के सामने निर्धारित सीमा से बाहर कब्जा करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। अतिक्रमण करने वाले सात दुकानदारों के खिलाफ चालान काटे गए और निगम की टीम ने मौके पर ही कुल 5500 रुपए का जुर्माना वसूल किया।
       दुकान के सामने लगाए गए स्लिप को भी जेसीबी के माध्यम से उखाड़े गए। इसी तरह बायीं ओर आखिरी तरफ के दो दुकानों के अतिरिक्त शेड निर्माण को भी जेसीबी से तोड़ा गया। वहीं, निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को बस स्टैंड परिसर में सार्वजनिक आवागमन को बाधित करने वाला सामान या अतिरिक्त शेड निर्धारित सीमा से बाहर नहीं रखने की सख्त हिदायत दी गईं। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *