नाबालिग से अश्लील इशारे करना मनचले दुकानदार को पड़ा भारी, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को गंदे इशारेबाजी करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक भोलेनाथ कलेत (35 वर्ष) को भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और 12 पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।
        जानकारी के मुताबिक कल 18 सितंबर को थाना कोतवाली में स्थानीय महिला रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 17/09/2026 को रात्रि करीब 09:00 बजे अपनी बेटी (12 साल) को अपने घर के पीछे भोलानाथ कलेत का किराना दुकान में छोटे बच्चे का पेम्पर्स लेने के लिए भेजी थी, कुछ देर बाद लड़की रोते हुए घर आई और बताई कि किराना दुकान वाला भोलानाथ कलेत लड़की को दुकान पर गंदे इशारे किया। तब डर कर लड़की बिना पेम्पर्स लिए भाग कर घर आई और सारी बातें बताई। लड़की के द्वारा भोलेनाथ कलेत की गंदी हरकतों के बारे में बताने पर अपने पति एवं परिवार के लोगो को घटना के बारे में बताई और पारिवारिक सलाह मशवरा पश्चात् थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।
          महिला के रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर  पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी भोलेनाथ कलेत के घर दबिश दिया गया और उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *