अँधेरे में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन, प्रशिक्षित तैराकों की मौजूदगी में दिन में ही होगा विसर्जन

💥नगर निगम द्वारा निर्धारित विजयपुर तालाब एवं टुर्कुमुड़ा तालाब में होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा गणेशोत्सव के दौरान स्थापित गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं विधिवत विसर्जन के लिए शहर में दो निर्धारित स्थल तय किए गए हैं। निगम प्रशासन द्वारा आदेश के अनुसार गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विजयपुर तालाब एवं टुर्कुमुड़ा तालाब में ही किया जाएगा।
नगर निगम ने क्षेत्र के सभी नागरिकों एवं गणेश पंडाल समितियों से अपील की है कि वे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित स्थलों पर ही करें तथा सुरक्षा एवं पर्यावरण की दृष्टि से जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें।
        निगम द्वारा जारी निर्देश के अनुसार रात्रि के समय गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन कार्य केवल सक्षम एवं प्रशिक्षित तैराकों की उपस्थिति में ही संपन्न कराया जाएगा। निर्धारित विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा, व्यवस्था एवं आवश्यक सावधानियों से संबंधित नियमों का पालन करना भी अनिवार्य होगा।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि विजयपुर तालाब एवं टुकरूमुड़ा तालाब के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जा सकेगा। निगम प्रशासन ने सभी गणेश पंडाल समितियों एवं श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थलों और समय का पालन करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *