हरेली पर्व से पहले जाग.. उठा.. आबकारी विभाग, अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

💥 145 लीटर महुआ शराब जब्त व 1675 किलो महुआ लाहन मौके पर नष्ट।

तहतक न्यूज/सक्ती, छत्तीसगढ़। हरेली पर्व के पूर्व अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्ती शहर के वार्ड नंबर-1 में छोटी नहर किनारे संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।
कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में महुआ लाहन और निर्मित महुआ शराब बरामद की गई।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं जिला आबकारी अधिकारी रत्नेश मरकाम के निर्देश पर अवैध महुआ मदिरा निर्माण के ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 11 अगस्त को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने वार्ड नंबर-1 में छोटी नहर किनारे दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गड्डों में छिपाकर रखी गई 85 बोरियां, प्रत्येक में 15 किलो तथा 20 प्लास्टिक डिब्बे, प्रत्येक में 20 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। कुल 1675 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ। आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर ही लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट कर दिया।
इसके अलावा विभिन्न बोतलों एवं डिब्बों में भरी हुई 145 लीटर अवैध महुआ मदिरा भी बरामद की गई।
       इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल एवं आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, श्रवण एवं शुभम तथा आबकारी स्टाफ परस और बसंती चौधरी की भूमिका सराहनीय रही।
         बहरहाल, हरेली पर्व के मद्देनजर आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से जहाँ अवैध महुआ शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है तो वहीं, आम नागरिकों के चेहरे में खुशी के लहर देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *