Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > संघ ने राष्ट्र प्रथम की भावना को सदैव ऊपर रखा – ओपी चौधरी

संघ ने राष्ट्र प्रथम की भावना को सदैव ऊपर रखा – ओपी चौधरी

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 2 October 2025 5 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
आज विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष के स्वर्णिम सफर का जिक्र करते हुए विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूर्व विजयादशमी के ही दिन विचारों का जो नन्हा बीज रोपा था वो आज सौ वर्षों में वट वृक्ष बन गया। इस दौरान बहुत से बदलाव आए लेकिन संघ अपने सिद्धांतों पर मजबूती से अडिग रहा। स्थापना से लेकर आजादी तक और आजादी से लेकर आज तक संघर्ष की पद्धति में भले ही बदलाव आया लेकिन संघ ने राष्ट्र प्रथम की भावना को सदैव ऊपर रखा।

राष्ट्र के लिए चेतना जागृत करना संघ का प्रमुख लक्ष्य रहा। स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए ओपी चौधरी ने कहा संघ के शताब्दी वर्ष का महान अवसर का साक्षी बनना गौरवशाली पल है। संघ के लिए अपना जीवन खपाने वाले सभी स्वयं सेवकों का पुण्य स्मरण करते हुए उन्होंने कहा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने वाले स्वयं सेवक बधाई के पात्र है। संघ की स्थापना करने वाले डॉक्टर हेडगेवार जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वित्त मंत्री ओपी ने कहा स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर मोदी सरकार ने विशेष डाक टिकट के साथ इस पल की स्मृतियों को सहेजने के लिए सिक्के भी जारी किए हैं। जीवन दायिनी नदियों की तरह संघ से मिलने वाले बहु आयामी लाभ का जिक्र करते हुए ओपी ने कहा संघ ने भारतीय जनमानस के मस्तिष्क में सेवा भावना के जरिए अमिट छाप छोड़ी है। समाज से जुड़े हर पहलु पर संघ के चिंतन की झलक देखी जा सकती है। संघ से बहुत से आनुषांगिक संगठन है जो विभिन्न क्षेत्रों में बारीकी से कार्य कर रहे हैं।

शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, आदिवासी कल्याण, महिला सशक्तीकरण, से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में संघ सतत प्रत्यनशील है। सभी का लक्ष्य व्यक्ति के जरिए राष्ट्र की सेवा है। संघ के लिए हर भारतीय एक छोटी इकाई की तरह है ये छोटी छोटी इकाई मिलकर समाज का निर्माण करती है । संघ सौ वर्षों से व्यक्ति निर्माण के जरिए राष्ट्र निर्माण की कल्पना को साकार करने जी जान से जुटा हुआ है। आज देश भर में 83 हजार शाखाएं नियमित चलती हैं। शाखाओं की भूमि में बहने वाला पसीना हर स्वयं सेवक को खरे सोने में तब्दील करता है। स्वयं सेवकों के लिए शाखायें व्यक्ति निर्माण और चरित्र निर्माण की पाठशाला है। आजादी की लड़ाई में भी संघ की सहभागिता रही है। डॉक्टर हेडगेवार जी के साथ बहुत से स्वयं सेवकों ने आजादी के लिए लड़ाई में भाग लिया। संघ के सौ वर्षों के सफर को देखा जाए तो यह बात प्रमाणित हो जाएगी कि सत्य की राह कितनी कठिन होती है। संघ की विचारधारा को कुचलने के बहुतेरे प्रयास हुए संघ को प्रतिबंध का सामना करना पड़ा लेकिन हर विषम परिस्थिति गुजरने के बाद संघ अधिक मजबूती से राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य में जुट गया। सही मायने में सेवा परमो धर्म का मूल मंत्र संघ की कार्यपद्धति में शामिल रहा। जब जब राष्ट्र के सामने संकट आया तब तब स्वयं सेवक जान की परवाह किए बिना जी जान से सेवा में जुटे और मानवता की अदभुत मिशाल पेश की है। देश के किसी भी कोने में आपदा या विपत्ति आए संघ से जुड़े कार्यकर्ता वहां अवश्य मिलेंगे। यही स्वयं सेवकों की असली पहचान है। संघ से जुड़े अन्य संस्थान वनवासी कल्याण आश्रम,एकल विद्यालय, विद्या भारती, सेवा भारती, आदिवासी समाज से जुड़े लोगो के लिए निरंतर जुटे हुए हैं। 100 वर्षों की इस वैचारिक सफर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने हर भारतीय में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने में सफलता पाई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article भाजपा मंडल कुड़ुमकेला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
Next Article डीजल-पेट्रोल की चोरी कवरेज करने गए पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत पर थानेदार ने झाड़ा पल्ला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com


शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?