महापौर पद के लिए रजत गोयल ने कांग्रेस से पेश की दावेदारी

तहतक न्यूज/रायगढ़।
आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस से जुड़े रजत गोयल ने महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। गोयल ने आज एक बैठक में अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा करते हुए रजत गोयल ने कहा, “मैं रायगढ़ के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं। यदि मुझे यह जिम्मेदारी मिलती है, तो मैं शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का पूरा प्रयास करूंगा।”

आपको बता दें कि इस बार नगर निगम चुनाव में कड़ी प्रतिस्पर्धा की संभावना है, नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए कई दावेदार मैदान में उतर सकते हैं, जिससे इस बार का चुनाव बेहद रोमांचक और महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने गोयल की दावेदारी का समर्थन करते हुए उन्हें एक मजबूत और जनहितैषी नेता बताया है। रजत गोयल एक उत्साही, समझदार, कर्मठ, व्यवहार कुशलऔर मिलनसार युवा नेता हैं, ये केवल युवाओं में ही नहीं अपितु हर वर्ग के लोगों में अच्छे खासे लोकप्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *