साइन बोर्ड पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। आज सुबह ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे एक साइन बोर्ड पर अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस एवं एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर करीब 35 वर्ष के अज्ञात पुरुष का शव लाल रंग के कपड़े से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। आसपास के रहवासियों से पूछताछ करने पर भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
      

मृतक

चक्रधरनगर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया है तथा मृतक की पहचान और उसके परिजनों की पतासाजी की जा रही है। पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मृतक के फोटोग्राफ विभिन्न सूचना एवं संपर्क समूहों में साझा किए गए हैं।
     चक्रधरनगर पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल नंबर 9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193299 पर तत्काल सूचना दें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुँचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *