सेवा संकल्प अभियान के मद्देनजर निगम की तैयारियाँ हुईं तेज

💥17 सितंबर को सिंदूर पार्क में शाम 6 बजे होगा शुभारंभ, एक माह तक चलेगा विशेष अभियान।
तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। शहर में सेवा, स्वच्छता और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  निगम प्रशासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान एवं आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ एवं आगामी एक माह की गतिविधियों की रूपरेखा को लेकर  निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज निगम सभा कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली।
बैठक में निगम के अधिकारी, इंजीनियर, सफाई दरोगा, सफाई सुपरवाइजर, एमआरएफ सुपरवाइजर एवं स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं।
        आयुक्त ने अभियान के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी।
सिंदूर पार्क से होगा अभियान का शुभारंभ
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने बताया कि 17 सितंबर की शाम 6 बजे सिंदूर पार्क में सेवा संकल्प अभियान एवं आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ के साथ ही एक माह तक अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए निगम स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए पूरे एक माह तक प्रभावी रूप से संचालित किया जाना है। इसके लिए मैदानी अमले से लेकर अधिकारी स्तर तक सभी को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा।
अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम
अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को सेंट जेवियर जेवियर स्कूल बोइर दादर एवं पीएम श्री नटवर स्कूल में स्वच्छ पाठशाला युवा फॉर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी तरह 18 सितंबर को वार्ड क्रमांक 31 पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड में स्वच्छता लक्षित इकाइयों का समयबद्ध रूपांतरण, 21 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से वार्ड क्रमांक 28 एसईसीएल कयाघाट छठघाट में स्वच्छ सार्वजनिक स्थल, 22 सितंबर सुबह 8:00 बजे से वार्ड क्रमांक 29 कुली लाइन छठ घाट में स्वच्छ सार्वजनिक स्थल, 23 सितंबर को स्वच्छता हेतु जन भागीदारी एस डब्लू एम रूल्स 2026 अब दो नहीं चार अभियान हेतु घर-घर जागरूकता,  24 सितंबर सुबह 8:00 से स्वच्छता श्रमदान वार्ड क्रमांक 47 विजयपुर तालाब एवं स्वच्छता हेतु जन भागीदारी कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से संजय मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान, 25 सितंबर सुबह 8:00 बजे से नटवर स्कूल ग्राउंड में स्वच्छ पर्यटन स्थल, 26 सितंबर सुबह 8:00 बजे से गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में स्वच्छ पर्यटन स्थल, 29 सितंबर सुबह 8:00 बजे से वार्ड क्रमांक 10 पुष्प वाटिका मुक्तिधाम में स्वच्छता से समृद्धि, वार्ड क्रमांक एक राजीव नगर मुक्तिधाम में 30 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से स्वच्छता से समृद्धि, 30 सितंबर सुबह 8:00 से 3:00 तक वार्ड क्रमांक 27 नगर निगम ऑडिटोरियम एवं वार्ड क्रमांक 14 रामलीला मैदान में सफाई मित्र स्वास्थ्य शिविर, 1 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से एक दिन एक घंटा एक साथ एवं स्वच्छ शहर कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 19 संजय कंपलेक्स, 2 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से वार्ड क्रमांक 19 नगर पालिक निगम गार्डन स्वच्छ भारत दिवस, वार्ड क्रमांक 34 सराईभद्दर तालाब में 5 अक्टूबर 2026 सुबह 8:00 बजे से जल स्रोतों एवं जलाशयों की स्वच्छता, 6 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से नगर पालिका निगम कार्यालय में संस्थाओं, कार्यालय, भावनों, स्थानीय विभागों एवं कार्यालय परिसरों की स्वच्छता, 8 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे स्टेशन परिसर आसपास की स्वच्छता, 9 अक्टूबर शाम 4:00 बजे से गौरीशंकर मंदिर वार्ड क्रमांक 18 आर पी एफ बैरक के पास स्रोत पृथक्करण एवं होम कंपोस्टिंग, 9 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से अपशिष्ट के चार प्रकार गीला, सूखा, सेनेटरी एवं स्पेशल केयर से पृथक्करण स्रोत पृथक्करण एवं होम कंपोस्टिंग हेतु घर-घर जागरूक जागरूकता, 14 अक्टूबर दोपहर 12:00 से ऑडिटोरियम पंजीरी प्लांट, एमआरएफ प्लांट में स्वच्छ पर्व हरित वर्ष पर्व नवरात्रि के अवसर पर स्वच्छ एवं हरित उत्सव नगर पालिका निगम सभा कक्ष में स्वच्छ पर्व हरित पर्व 16 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे से आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *