रायगढ़ के कायाघाट में महापौर ने आँगनबाड़ी के लिए किया भूमिपूजन

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। वार्ड क्रमांक 29 कायाघाट केंद्र-बी में आज क्षेत्र की पार्षद श्रीमती जानकी भारद्वाज, भाजपा नेता आशीष ताम्रकार, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में महापौर जीवर्धन चौहान ने ₹12 लाख की लागत से बनने वाले आँगनबाड़ी भवन का विधिवत भूमिपूजन किया। भवन के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा, पोषण एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि माननीय वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओमप्रकाश चौधरी जी के निर्देश और मार्गदर्शन के अनुसार शहर के सभी वार्डों में आँगनबाड़ी केंद्रों की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिस-जिस वार्ड में आँगनबाड़ी भवन के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध होगी, वहां आँगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आँगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि उनके बेहतर भविष्य की नींव रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ पौष्टिक आहार और बेहतर वातावरण मिले, यह हमारी प्राथमिकता है। महापौर ने कहा कि रायगढ़ शहर के विकास को लेकर वित्त मंत्री लगातार गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में शहर में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गति मिल रही है। नगर निगम का प्रयास है कि विकास का लाभ शहर के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक परिवार तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और बच्चों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना नगर निगम की प्राथमिकता है। आँगनबाड़ी भवनों के निर्माण से बच्चों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र की पार्षद श्रीमती जानकी भारद्वाज ने आँगनबाड़ी भवन के भूमिपूजन पर खुशी व्यक्त करते हुए महापौर एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता अब पूरी होने जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा यूवा नेता रामजाने भारद्वाज, प्रवीण द्विवेदी, जितेन्द्र निषाद, जीवन पटेल, सुधीर यादव, सुरेश सवैया, गोरांगो दत्ता, जगत रात्रे, समीर गुप्ता, महेश पंडा, जनक जायसवाल, भाना, मेनका कुर्रे, अमिता बोरकर, माला पटेल, रोहन महिलाने सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *