Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > पत्नी ने रची गहरी साजिश, 40 हजार की सुपारी देकर पति का कराया कत्ल

पत्नी ने रची गहरी साजिश, 40 हजार की सुपारी देकर पति का कराया कत्ल

tahtaknews.com By tahtaknews.com 18 January 2026 6 Min Read
Share


💥 साजिश में मामा ससुर सहित अन्य सहयोगी शामिल।
💥 पार्टी के बहाने बुलाया और पिलायी जमकर शराब।
💥 नशे में बेहोश युवक को कार में बैठाकर ले गए रेलवे लाइन के पास।
💥 बेहोश युवक का बेरहमी से कर दिया सिर धड़ से अलग।
💥 गुमराह करने धड़ को फेंका रेलवे पटरी पर तो सिर को दूसरी जगह खोदकर दबाया गड्डे में।
💥 पत्नी और मामा ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार।

तहतक न्यूज/भाटापारा, छत्तीसगढ़। संस्कृत में एक श्लोक है – “त्रिया चरित्रम पुरुषस्य भाग्यम, देवो न जानाति कुतो मनुष्यः।” अर्थात् स्त्री के चरित्र की गहराई और पुरुष के भाग्य के उतार-चढ़ाव को स्वयं देवता भी पूरी तरह समझ नहीं पाते, ऐसे में एक आम इंसान के लिए समझ पाना तो यह और भी असंभव है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में हाल ही में घटी हृदय को झकझोर देने वाली एक निर्मम हत्याकांड ने उक्त कहावत को चरितार्थ कर पुरुष वर्ग को यह सोचने के लिए विवश कर दिया है कि वर्तमान युग में नारियों को बढ़ावा देने पुरुष प्रधान समाज जो अब धीरे-धीरे नारी प्रधान समाज का रूप ले रहा है, कहीं गलत निर्णय तो साबित नहीं होगा। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि, यह तस्वीर कह रही है जिसमें जन्म-जन्मांतर साथ निभाने के सात वचन देकर अग्नि के सात फेरे लेने वाली दोहरे चरित्र की उस कथित पतिव्रता ने अपने ही पति की सुपारी देकर नृशन्स हत्या करवा दी।

           प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे हथबंद थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मजगांव के पास हथबंद-भाटापारा रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लाश का सिर पूरी तरह धड़ से अलग था, परन्तु कहीं भी नजर नहीं आ रहा था। प्रारंभिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और पहचान छिपाने के उद्देश्य से सिर को अलग स्थान पर फेंक दिया गया, जबकि धड़ रेलवे लाइन पर डाल दिया गया। मृतक ने हल्के नीले रंग की जींस पहन रखी थी और उसके दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में G.K. JOSHI गुदा हुआ था। यही गोदना आगे चलकर इस अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में अहम सुराग बना।
बिना सिर के शव की पहचान केवल कपड़ों और हाथ पर बने गोदने के आधार पर करना पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण था। घटनास्थल तक पहुंचने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साइबर सेल की टेक्निकल टीम द्वारा मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर तकनीकी विश्लेषण किया गया तब कहीं जाकर चार दिन बाद शव की पहचान गैस कुमार जोशी पिता गोपाल जोशी (40 वर्ष) निवासी ग्राम भोथीडीह, जिला बेमेतरा के रूप में हुई। मृतक की पहचान होते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी।
         मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी कुसुम जोशी, उसके मामा राजेश भारती और दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि गैस कुमार जोशी अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट और झगड़ा करता था, मारपीट करता था। झगड़े से परेशान होकर कुसुम ने अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इस योजना को अंजाम देने के लिए उसने अपने मामा राजेश भारती और दो सुपारी किलर दारासिंह अनंत और करन अनंत को शामिल किया गया। घटना के दिन कुसुम अपने पति गैस कुमार को पार्टी करने के बहाने अपने मायके ग्राम दरचुरा लेकर गई। वहां पहले से ही दोनों सुपारी किलर मौजूद थे, सभी ने मिलकर गैस कुमार को अत्यधिक शराब पिलाई। नशे की हालत में जब वह खुद को संभाल नहीं पाया, तब उसके साथ मारपीट की गई जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसे कार में बैठाकर ग्राम मजगांव रेलवे लाइन के पास ले गए और वहीं तलवार से उसका गला काट दिया। पहचान छिपाने के उद्देश्य से धड़ को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया और सिर को ग्राम डिग्गी में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। हत्या के बाद दोनों सुपारी किलरों को कुसुम ने रूपये भी दिया।
         इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश में गठित विशेष टीम हथबंद थाना, साइबर सेल और वैज्ञानिक टीम की सराहनीय भूमिका रही। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को 5000 का इनाम देने की घोषणा की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article पुलिस अलर्ट..! कानून सख्त..! फिर भी बीच सड़क युवती का अपहरण… कैसे..? क्यों..?
Next Article टोकन नहीं कटने से परेशान किसान पहुँचे कलेक्ट्रेट, टोकन जारी करवाने सौंपा ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com


शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?