Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
सड़क हादसे में घायलों का रायगढ़ के 23 पंजीकृत निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज
छत्तीसगढ़ के मुखिया पहुँचे पंडरीपानी स्थित अष्ट महालक्ष्मी मंदिर
चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार
एडवांस हुआ पुसौर का शिक्षा विभाग, पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को एक दिन में पूरी करने की थी तैयारी
सड़क हादसे में घायलों का रायगढ़ के 23 पंजीकृत निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज
छत्तीसगढ़ के मुखिया पहुँचे पंडरीपानी स्थित अष्ट महालक्ष्मी मंदिर
चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार
एडवांस हुआ पुसौर का शिक्षा विभाग, पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को एक दिन में पूरी करने की थी तैयारी
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search
सड़क हादसे में घायलों का रायगढ़ के 23 पंजीकृत निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज
छत्तीसगढ़ के मुखिया पहुँचे पंडरीपानी स्थित अष्ट महालक्ष्मी मंदिर
चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार
एडवांस हुआ पुसौर का शिक्षा विभाग, पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को एक दिन में पूरी करने की थी तैयारी
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > पुलिस अलर्ट..! कानून सख्त..! फिर भी बीच सड़क युवती का अपहरण… कैसे..? क्यों..?

पुलिस अलर्ट..! कानून सख्त..! फिर भी बीच सड़क युवती का अपहरण… कैसे..? क्यों..?

tahtaknews.com By tahtaknews.com 16 January 2026 5 Min Read
Share



तहतक न्यूज/सरगुजा, छत्तीसगढ़। पुलिस कितना भी चाक-चौबंद रहे, कानून कितने भी कठोर हों, लेकिन आये दिन हो रही आपराधिक घटनाओं ने आम इंसान को दहशत में डाल दिया है। घर से निकलते ही हर किसी के मन में एक अनजाना सा भय करवटें बदलता रहता है। ऐसी स्थिति में बच्चों और महिलाओं का निकलना तो और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। विशेषकर उस वक्त तो और जब बीच सड़क खुलेआम किसी युवती के अपहरण होने की बात सामने आये। जी हाँ, ऐसी ही एक डरावनी और रौंगटे खड़े कर देने वाली बदसूरत तस्वीर छत्तीसगढ़ के सरगुजा में देखने को मिली है। आपको बता दें कि 15 जनवरी की रात अंबिकापुर में कार सवार चार युवकों ने दुकान से लौट रही एक युवती को जबरन खींचकर कार में बिठाया और भाग निकले।  युवती की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सभी मार्गों में घेराबंदी की और कार सवारों का पीछा भी किया। कार सवारों युवकों और युवती को मनेंद्रगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया है। सभी 4 युवक मध्यप्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं। युवती को क्यों लेकर जा रहे थे इस संबंध पुलिस पूछताछ कर रही है।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरिया जिला निवासी युवती अंबिकापुर के गांधीनगर में रहकर फर्नीचर के शो रुम में काम करती है। रोज की तरह गुरुवार की रात फर्नीचर शो रुम बंद होने के बाद वह पैदल घर लौट रही थी। जैसे ही वह सुनसान रास्ते में पहुंची थी कि तभी पीछे से एक कार युवती के पास आकर रुकी और एक युवक ने नीचे उतरकर उसे कार में खींच लिया। युवती चीखती चिल्लाती रही लेकिन उसे कार में लेकर युवक भाग निकले। इस दौरान युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले, तब तक कार निकल चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। तुरंत पुलिस ने आसपास के इलाकों में घेराबंदी की और सभी थानों को अलर्ट किया। कार सवार युवक युवती को लेकर नेशनल हाईवे 43 से मनेंद्रगढ़ की ओर भाग निकले, जहाँ पहले से सतर्क मनेन्द्रगढ़ की पुलिस टीम ने दो गाड़ियों को सड़क में तिरछा खड़ा कर कार सवारों को रोक अपहृत युवती को बरामद कर लिया। वहीं कार सवार चार युवकों को हिरासत में लिया है। सभी युवक मध्यप्रदेश अंतर्गत राजगढ़ के बताए गए हैं। अंबिकापुर पुलिस मनेंद्रगढ़ पहुंची और चारों युवकों के साथ बरामद युवती को लेकर वापस अंबिकापुर पहुंची।
                सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि रात में कार सवारों द्वारा युवती का अपहरण किया गया था। कार सवार चारों युवकों को मनेंद्रगढ़ में पकड़ लिया गया है। युवती को बरामद कर लिया गया है। मामला गांधीनगर थाने में दर्ज है। आरोपियों व युवती से पूछताछ की जा रही है।
               बहरहाल, पुलिस की सूझबूझ और सक्रियता से एक बड़ी अनहोनी टल गयी है और इसके लिए पूरी पुलिस की टीम बधाई की पात्र है। अपहरणकर्ताओं के पकड़े जाने से जहाँ क्षेत्र के लोगों ने राहत की साँस ली है, तो वहीं उनके मन में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि अपराधी हो या आम नागरिक सबको पता है कि वर्तमान समय में हाईटेक पुलिस से कोई नहीं बच सकता, फिर भी लोग ऐसे आपराधिक कृत्यों को अंजाम क्यों देते हैं? क्या कानून की सजा इतनी सख्त नहीं, जिससे ये डरें?
        आपराधिक मामलों और इनके बढ़ते जा रहे आँकड़ों में तह तक जाकर देखें तो जो सच्चाई सामने आती है वो ये है कि पुलिस और कानून से सिर्फ सीधे-सादे, सज्जन और सभ्य लोग ही डरते हैं, न कि असामाजिक या अपराधी तत्व के लोग। यह कैसी विडंबना है कि इंसान जबतक थाना और कचहरी की दहलीज नहीं चढ़ा रहता तबतक पुलिस और कानून से डरता रहता है और जब उस रहस्यमयी दहलीज को पार कर जाता है तो उसे लगता है कि वो भय तो उसकी जेब में है।



  
  

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी पर अरबों रूपये का भारी जुर्माना
Next Article पत्नी ने रची गहरी साजिश, 40 हजार की सुपारी देकर पति का कराया कत्ल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com


सड़क हादसे में घायलों का रायगढ़ के 23 पंजीकृत निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?