Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के बलिदान दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के बलिदान दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 14 November 2025 6 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
नवम्बर महीने की 13 तारीख ना केवल रायगढ़, छत्तीसगढ़ बल्कि देश के सैन्य इतिहास की बड़ी घटना मानी जाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि चार साल पहले 13 नवंबर 2021 को मणिपुर में घात लगाकर किये गये एक कायराना आतंकी हमले में 46 आसाम रायफ़ल्स के सीओ कर्नल विप्लव त्रिपाठी अपने चार जवानों और पत्नि अनुजा बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस घटना के बाद शहीद कर्नल विप्लव के माता पिता सुभाष आशा त्रिपाठी ने ट्रस्ट की स्थापना की, इसी ट्रस्ट के जरिए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की जयंति और शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसी कड़ी में इस साल 13 नवंबर को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा “शौर्य दिवस” मनाया गया। जिसमें सुबह से लेकर रात तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर पूरे शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर , बालवीर अबीर त्रिपाठी की प्रतिमा और समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान एनसीसी, एनएसस के छात्र, पूर्व सैनिक, संगठन के सदस्य, परिवार जन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। साथ ही कमला नेहरू पार्क में बच्चों के लिए देशभक्ति थीम पर चित्रकला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 300 से अधिक बच्चे शामिल हुए। चित्रकला उत्सव के समापन पश्चात बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा कि वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के बलिदान को रायगढ़ सहित पूरे देशवासी याद रखेंगे। उनकी बहादुरी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद करेगी। उन्होंने कहा कि वो आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके कार्य उनकी स्मृति हमारे लिए प्रेरणा के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी। आज उनके बलिदान दिवस को मनाने पूरा रायगढ़ उमड़ पड़ा है। हमें गर्व है कि हम उनकी जन्मभूमि में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बालवीर अबीर त्रिपाठी, अनुजा त्रिपाठी और कर्नल विप्लव त्रिपाठी की बहादुरी को अपना प्रेरणा स्त्रोत बनाकर अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देकर देशसेवा में अपना योगदान दिया जा सकता है।

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रमुख कमांडर हरीश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए। हर रायगढ़ वासियों को वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार पर गर्व है। जिस दिन जो पैदा होता है उसी के साथ इसके मरने की उल्टी गिनती शुरू हो जाती है। जो पैदा हुआ है वह मरेगा पर कैसे यह मायने रखता है। बलिदान होना सबसे बड़ा गर्व है और कर्नल विप्लव ने तो अपने पूरे परिवार समेत बलिदान दिया है इससे बड़ा बलिदान कुछ हो ही नहीं सकता। धन्य हैं उनके माता पिता जिन्होंने कर्नल विप्लव जैसे सपूत को जन्म दिया। धन्य है रायगढ़ की धरती जहां वह जिए।

शहीद कर्नल त्रिपाठी की माताजी श्रीमती आशा त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी बच्चों उनके अभिभावकों और शहर के गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शहीद विप्लव त्रिपाठी आप सबके अपने थे। उनके बलिदान दिवस पर यह आयोजन सिर्फ उनके विचारों और योगदानों के स्मरण का अवसर नहीं है। बल्कि इसका उद्देश्य है कि लोग सैन्य सेवाओं के बारे में भी जागरूक हों। उन्होंने बताया कि शहीद कर्नल त्रिपाठी शहर के पहले सैन्य अफसर हैं जिन्होंने नेशनल डिफेंस अकादमी में प्रवेश लिया। जिसने शहर और आस-पास के दूसरे बच्चों को भी प्रेरित किया। श्रीमती त्रिपाठी ने नन्हें बच्चों द्वारा कैनवास में अपने कल्पनाओं से उकेरी तस्वीरों की सराहना करते हुए कहा कि इन चित्रों से बच्चों की रचनात्मकता के साथ उनके देशप्रेम की भावना बहुत ही सुंदर तरीके से झलक रही है।

कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शौर्य दिवस पूरे रायगढ़ का कार्यक्रम है। कर्नल विप्लव पूरे रायगढ़ का बेटा है, अनुजा पूरे रायगढ़ की बेटी और अबीर पूरे रायगढ़ का नाती है। इस बार कई संस्थाओं ने शहीद परिवारों का सम्मान किया उम्मीद करता हूं कि अगले वर्ष इनकी संख्या दुगनी होगी।

इस अवसर पर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी, माता श्रीमती आशा त्रिपाठी, कोसा बटालियन से कर्नल अभिषेक उनियाल, कर्नल तिवारी, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट के राजेश पटनायक, श्रीरामचंद्र शर्मा, कर्नल सैन्य अधिकारी राहुल शुक्ला, अशोक सिंह, युवराज सिंह आजाद, यामिनी देवांगन, अभिषेक उपाध्याय सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article साइबर ठगों की हाईटेक क्राइम, पुलिस के हाथ लगे दो म्यूल खाता धारक
Next Article चार पीढ़ियों से निवासरत गरीब परिवार के घर पर चला बुलडोजर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com


शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?