
तहतक न्यूज /रायपुर, छत्तीसगढ़।
प्राचीन भारतीय संस्कृति और आधुनिक पाश्चात्य सभ्यता में जमीन आसमान का अंतर है। भारतीय संस्कृति जहाँ मानव समाज को सुरक्षित, सम्मान, सुखमय और आदर्श जीवन जीने की कला सिखाती है, तो वहीं पश्चिमी संस्कृति अस्ताचलगामी सूर्य की तरह पश्चिम अर्थात् अँधेरे की ओर ही धकेलती है। प्रकाश और अंधकार के मायने जानते हुए भी आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता का चोला ओढ़े पाश्चात्य सभ्यता का अंधानुकरण की ओर अग्रसर है। यही कारण है कि युवा पीढ़ी क्षणिक सुख या मौज-मस्ती के लिए गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के प्रेम जाल में पड़कर अपना पूरा जीवन दाँव पर लगा कर पश्चाताप के आँसू बहाने को विवश हो जाते हैं। ऐसे ही आधुनिक जीवनशैली की अनुयायी एक युवती बर्थडे मनाने के फेर में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र से एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश आया है। आरोप है कि युवती को जन्मदिन मनाने के बहाने फार्महाउस ले जाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार हो गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता को आरोपियों आशीष जोशी निवासी तेलीबांधा और रूपेंद्र जोशी ने पीड़िता के बॉयफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए धरसींवा क्षेत्र के एक फार्महाउस पर बुलाया था। दोनों आरोपी युवती के बॉयफ्रेंड के दोस्त बताए जा रहे हैं।
फार्महाउस पहुंचने के बाद आरोपियों ने युवती को शराब मिली कोल्ड ड्रिंक पीने को दी और जैसे ही नशा हावी हुआ दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद युवती घर लौटी और अपने परिजनों के साथ धरसींवा थाने पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
धरसींवा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरा आरोपी रूपेन्द्र जोशी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें रायपुर और आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है।
