ब्रेकिंग न्यूज -गमछे के फंदे पर लटकी मिली अधेड़ की लाश, गाँव में भय व दहशत का माहौल

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
रायगढ़-घरघोड़ा मुख्यमार्ग में स्थित ग्राम पंचायत लाखा में एक अधेड़ ग्रामीण की संदेहास्पद स्थिति में पेड़ पर लटकी लाश मिली है, जिससे पूरे गाँव में सनसनी फैल गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक रमेश साहू उम्र लगभग 50 वर्ष, पिछले कई सालों से ग्राम लाखा में रह कर राजमिस्त्री का काम कर परिवार के साथ जीवन गुजर-बसर कर रहा था। उसके बेटे विक्रम साहू (24 वर्ष) ने बताया कि उसका पिता एक आदतन शराबी है और आज सुबह से ही उसने पी रखी थी और बीमार माँ के साथ झगड़ा कर रहा था। जिसे देख कर विक्रम ने मना किया तो वह आग बबूला हो गया और चाकू से वार कर दिया, जिससे उसके गले में चोट आयी है। झगड़े के बाद वह जंगल की ओर भाग गया।

शाम लगभग 4 बजे कुछ ग्रामीणों ने गाँव के वार्ड नम्बर 1 के पीछे सराई पेड़ से लटके हुए देखा तो अवाक रह गए और इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और जाँच-पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *