छत्तीसगढ़ के धीरेन्द्र शास्त्री पर पैसे लेकर दरबार चलाने के आरोप में पर्ची वाले बाबा ने दी चुनौती

तहतक न्यूज/गोड़म-सारंगढ़, छत्तीसगढ़।
रायगढ़-सारंगढ़ सड़क मार्ग के बीच गोड़म स्थित संतोषी माता के मंदिर में दरबार लगाने वाले पंडित अजय उपाध्याय ने पिछले कुछ दिनों से उनके ऊपर लगाये जा रहे आरोप का खंडन किया है और चुनौती दी है कि दरबार में आओ हमारा लाइव दरबार देखो, माइक लगाओ और भक्तों से पूछो, जो सत्य है वो सत्य है। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन झुक नहीं सकता।

उल्लेखनीय है कि बागेश्वरधाम वाले धीरेन्द्र शास्त्री की तरह विगत तीन वर्षों से पंडित अजय उपाध्याय संतोषी माता के मंदिर में दरबार लगाते हैं और उपस्थित भक्तों की बिना बताये मन की बात और समस्याएं पर्ची में लिख कर उनके समाधान का प्रयास करते हैं। दरबार में लोगों की काफी भीड़ रहती है। पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य कई प्रकार की समस्याएं लेकर न केवल आसपास के लोग आते हैं बल्कि अन्य प्रांतों से भी आते हैं। भक्तों की मानें तो पंडित अजय उपाध्याय सिर्फ नाम से ही किसी भी व्यक्ति की पूरी कुंडली बता देते हैं। इस निःशुल्क दरबार में आम लोगों के अलावा राजनेता, नौकरशाह, उद्योगपति जैसे बड़े लोग भी समस्याएं लेकर आते हैं।


अक्सर देखा गया है कि मानव समाज में चाहे सामाजिक क्षेत्र हो, राजनीतिक क्षेत्र हो या धार्मिक क्षेत्र जहाँ भी किसी का वर्चस्व बढ़ता है तो कुछ विरोधी मानसिकता के लोग आरोप लगाने लगते हैं। जैसा कि आपको मालूम होगा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य व स्वामी प्रेमानन्द महाराज जैसे संत जिनके लाखों ही नहीं, करोड़ों अनुयायी हैं उन पर भी आरोप लगाये गये। ऐसे ही कुछ लोगों द्वारा पंडित अजय उपाध्याय पर पैसे लेकर दरबार चलाने का आरोप सामने आया है। इस सम्बन्ध में जब तहतक न्यूज ने उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने इसे बेबुनियाद आरोप बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया। श्री उपाध्याय ने क्या कुछ कहा? आइये देखें इस वीडियो में ---


दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं का क्या कहना है? आइये उन्हें भी सुनते हैं ---


इस प्रकार वर्तमान में अभिव्यक्ति की आजादी के दौर में कुछ लोग बिना किसी तहकीकात के बगैर सोचे-समझे किसी भी मामले में कोई भी कुछ भी व्यक्त कर देते हैं, जोकि अनुचित नहीं तो उचित भी नहीं है। कहते हैं जब कोई बुराई करने लगे तो समझो आप प्रगति पर हैं और ऐसा ही कुछ पर्ची वाले बाबा पंडित अजय उपाध्याय के साथ हो रहा है। उन्हें जानने-समझने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ और निरंतर बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *