Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > रायगढ़ वनाँचल क्षेत्रों में गजदलों का बढ़ता आतंक, बेमौत मारे जा रहे ग्रामीण

रायगढ़ वनाँचल क्षेत्रों में गजदलों का बढ़ता आतंक, बेमौत मारे जा रहे ग्रामीण

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 23 July 2025 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/लैलूंगा-रायगढ़, छत्तीसगढ़।
जिले के वन क्षेत्रों में बसे गाँवों में जंगली हाथियों का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है और निरीह ग्रामीणों की अकाल मौत की खबरें लगातार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत लैलूंगा वन परिक्षेत्र में मंगलवार रात को मादा हाथी और उसके शावक ने जमकर उत्पात मचाया। इस भयानक घटना में तीन ग्रामीणों की जान चली गई, जिसमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। इस ह्रदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में भय और सनसनी फैल गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा वन परिक्षेत्र के ग्राम गोसाईडीह में रात एक बजे के लगभग मादा हाथी अपने शावक के साथ पहुँची और एक घर के आँगन में लगे केले पेड़ को तोड़ रही थी, तभी आवाज सुनकर घर स्वामी हीरालाल जाग गया और टॉर्च जलाकर देखा इतने में टॉर्च की रोशनी से मादा हाथी भड़क कर हीरालाल पर हमला कर दिया। किसी तरह हीरालाल कमरे की ओर भागा और दरवाजा बंद कर लिया, परन्तु तीन साल का बेटा सत्यम, जो बगल के कमरे में सो रहा था आवाज सुन कर उठा और रोने लगा। रोने की आवाज सुनकर शावक हाथी ने उसे सूंड में लपेटकर बाहर निकाला और जमीन पर पटक दिया। मादा हाथी और शावक ने सत्यम को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे मासूम की मौत हो गयी।

दूसरी घटना में इसी रात मोहनपुर गांव में भी हाथियों ने आतंक मचाया। 48 वर्षीय पुरुषोत्तम प्रधान अपने घर में सो रहा था, तभी हाथी ने उसके घर को तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं, 45 वर्षीय संतरा बाई राठिया अपने खेत में थी, जब हाथी ने उसे पटक-पटक कर मार डाला।

हाथियों के इस हमले से गोसाईडीह और मोहनपुर सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का रात को घरों से बाहर निकलना तो क्या अब घर के अंदर सोने से डर रहे हैं। दिन भर के थके-मांदे ग्रामीण रात को चैन से सो नहीं पा रहे हैं। लोग अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।

क्या हाथी और इंसानों के बीच चल रहा द्वन्द थम पायेगा? आखिरकार, हाथी इतने आक्रामक क्यों हो रहे हैं? जंगल से मानव बस्ती की ओर रुख क्यों कर रहे हैं? सवाल तो अनेकों उठ रहे हैं, जो कि यक्ष प्रश्न बनकर रह गये हैं। बात करें वनविभाग की तो उसकी ड्यूटी केवल आंकलन करने और मुआवजा देने तक ही सीमित रह गयी है। ग्रामीणों की सुरक्षा के उपाय करने के बजाय स्थिति का सिर्फ जायजा लेती है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करती है। बात करें तह तक की तो जिस गति से हाथियों की संख्या बढ़ रही है, उससे कहीं अधिक तेजी से जंगल सिमट रहे हैं। वन्य पशुओं के प्राकृतिक आवास में मानव दखल से जहाँ उनकी स्वतंत्रता बाधित हो रही है, वहीं उनकी आक्रामकता बढ़ती जा रही है, जोकि एक गंभीर चिंता का विषय है। यदि, जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले निकट भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पीटल की एक और उपलब्धि, बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन
Next Article बी.एस.स्पंज में ऑपरेटरों की मौत का सिलसिला जारी, एक माह के भीतर दूसरी मौत।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?