Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
रायगढ़ के जयस्तंभ चौक के पास महकेगा फूल बाजार
सिंघल इंटरप्राइजेज के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की तैयारी, जन हित के मुद्दों को लेकर होगा कंपनी का घेराव
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
लेनदेन के विवाद ने किया करोड़ों के अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़
चोरी व डकैती के शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी सहित लाखों की संपत्ति बरामद

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > महावीर मिष्ठान और मुरारी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जप्त किया संदिग्ध खोवा

महावीर मिष्ठान और मुरारी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जप्त किया संदिग्ध खोवा

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 22 July 2025 3 Min Read
Share

💥रक्षाबंधन पूर्व विभिन्न प्रतिष्ठानों में दूध एवं खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता की हो रही जाँच।

💥मुरारी द किचन, कारखाना मुरारी, महावीर मिष्ठान्न भंडार से खोवा का नमूना संदेह के आधार पर जप्त।

💥गणगौरस्वीट्स, विकास डेयरी और फ्रेश सेल में पनीर निर्माण इकाई का निरीक्षण कर लिए नमूने।

💥लापरवाह एवं अव्यवस्थित प्रतिष्ठानों को जारी हुए नोटिस।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
त्यौहारों का सीजन आते ही मिठाईयों की माँग बढ़ जाती है और इसी मौके का भरपूर फायदा मिलावट करने वाले व्यापारी उठाते हैं। ऐसे मिलावटखोरों पर नकेल कसने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कमर कस लिया है। जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है और खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रायगढ़ शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया और दूध व दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठानों से नमूने भी एकत्र किए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मुरारी द किचन ढीमरापुर चौक का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त कारखाना मुरारी एवं महावीर मिष्ठान भंडार, हटरी चौक से ‘खोवा’ (खुला) का नमूना संदेह के आधार पर जब्त किया गया। साथ ही गणगौर स्वीट्स पैलेस रोड, विकास डेयरी चक्रधर नगर और फ्रेश सेल बड़े रामपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया गया। यहां से खुले पनीर का नमूना लिया गया और अव्यवस्थित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई व अन्य सुधारों के लिए नोटिस जारी किए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संदिग्ध खाद्य उत्पादों की जांच के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आम ग्राहकों को भी सतर्क रह कर गुणवक्तायुक्त खाद्य सामग्री की खरीददारी करनी चाहिए और बाकायदा उसकी पक्की रसीद भी लें ताकि गड़बड़ी पाये जाने पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल, सागर दत्ता, शांतनु भट्टाचार्य और नमूना सहायक शाश्वत तिवारी शामिल रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article राजनीतिक अखाड़े में चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के दांव-पेंच, मुफ्त के तमाशबीन बने छत्तीसगढ़िया
Next Article रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पीटल की एक और उपलब्धि, बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

एक दर्जन से अधिक हिरणों की दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन..?

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने होगा व्यापक प्रचार-प्रसार, 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न

छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव

छत्तीसगढ़

मासूम की मौत के सौदागर खाकीधारियों की खुली पोल

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?