Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > लाइनमैन दिवस समारोह के अवसर पर लाइनमैन हुए सम्मानित, दिया गया प्रमाणपत्र व स्मृतिचिन्ह

लाइनमैन दिवस समारोह के अवसर पर लाइनमैन हुए सम्मानित, दिया गया प्रमाणपत्र व स्मृतिचिन्ह

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 4 March 2025 2 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायपुर।
बिजली आज हमारे लिए कितना आवश्यक है बताने की जरुरत नहीं है। आकाश, वायु, अग्नि, जल तथा पृथ्वी इन पाँच तत्वों की तरह अब बिजली भी छठवें तत्व के रूप में हमारे लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है, लेकिन उपरोक्त पंचतत्वों की तरह यह छठा तत्व प्रकृति प्रदत्त निःशुल्क उपहारों में से नहीं है। यह मानव निर्मित है और इसकी सतत प्राप्ति में उन लाइन मेनों की भूमिका बड़ी अहम् होती है जो वक्त-बेवक्त हर मौसम में अपनी जान जोखिम में डाल चौबीसों घंटे सेवा में तत्पर रह कर हम तक बिजली पहुँचाते हैं, आज उन्हीं के सम्मान में लाइनमैन दिवस समारोह मनाया गया।

रायपुर संभाग के अंतर्गत आमासिवनी वितरण केंद्र में लाइनमैन दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसमें रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले 10 वितरण केंद्र एवं तीन उप संभाग के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम में सभी लाइनमैनों को सम्मानित किया गया एवं विभाग के प्रति उनके निस्वार्थ त्याग एवं समर्पण के लिए उनका धन्यवाद किया गया ।कार्यक्रम में सभी लाइनमैनों को सुरक्षा से कार्य करने हेतु शपथ दिलाया गया तथा कार्यपालन अभियंता धनंजय वर्मा द्वारा उनके सभी सुरक्षा उपकरणों की जाँच की गई।

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता ने बिजली के क्षेत्र में फ्रंटलाइन वर्करों के कार्य की अथक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हम उनके अमूल्य योगदान पर गर्व महसूस करते हैं, जो प्रतिकूल मौसम और अप्रत्याशित संकट जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए अपना काम करते हैं। इस अवसर पर सभी लाइन मैनों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता आकाश श्रीवास्तव, कनिष्ठ अभियन्ता अक्षय दीवान एवं उपेंद्र वैष्णव उपस्थित रहे।

बात तह तक की करें तो ऐसे आयोजनों से मैदानी स्तर के कर्मचारियों का जहाँ उत्साह बढ़ता है वहीं उनके कार्य कुशलता में वृद्धि व लगन होती है। ऐसे सम्मान समारोह के कार्यक्रम सभी विभागों तथा अन्य क्षेत्रों में भी हों तो राष्ट्रहित के लिए बेहतर साबित होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article पोस्ट मेट्रिक छात्रावास के परेशान विद्यार्थियों ने जन-दर्शन में लगायी गुहार
Next Article कांग्रेस समर्थित जिलापंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी हुई लापता, बीजेपी की प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?