पोस्ट मेट्रिक छात्रावास के परेशान विद्यार्थियों ने जन-दर्शन में लगायी गुहार

तहतक न्यूज/रायगढ़।
पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में कर्मचारी पुत्र-पुत्री के नये प्रवेश और नवीनीकरण बंद किये जाने को लेकर परेशान विद्यार्थियों ने आज मंगलवार को कलेक्टर जन-दर्शन में गुहार लगायी है।
पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में कर्मचारी पुत्र-पुत्री के नए प्रवेश और नवीनीकरण बंद करने को लेकर सभी छात्रगण एकजुट हो गये हैं, उनकी मांग है कि कर्मचारी पुत्र-पुत्री को प्री मैट्रिक में पंजीयन के आदेश को निरस्त कर इस पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों को यथावत रखा जाय, साथ ही छात्र-छात्राओं के नवीन भर्ती एवं नवीनीकरण की भी सकारात्मक पहल हो।


दरअसल, वर्तमान में हॉस्टल मैनेजमेंट पोर्टल पर कर्मचारी पुत्र/पुत्री को प्री मेट्रिक में पंजीयन कराने का आदेश दिया गया है तथा पोस्ट मेट्रिक छात्र-छात्राओं का नवीन भर्ती नहीं किया जा रहा है और नवीनीकरण भी बंद कर दिया गया है, जिससे वर्तमान में रह रहे छात्र अपने भविष्य को लेकर परेशान हो गये हैं।
चूँकि कार्यालय आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग मध्यप्रदेश के आदेश क्रमांँक /छात्रावास /2/91/16229 भोपाल दिनाँक 25 मार्च 1991 के आदेश की कण्डिका 4 के तहत ज्यादातर छात्र-छात्राएँ गरीब परिवार से रह रहे हैं, इनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे की पढ़ाई कर पाने में असमर्थ हैं। छात्रावास को प्री मेट्रिक करने के आदेश और वर्तमान में परीक्षा का समय होने से ये मानसिक रूप से भी काफी परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *