जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, सात हथियारबंद नक्सली ढेर

तहतक न्यूज/बीजापुर।
बीते रविवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर की सीमा से लगे तेलंगाना में ग्रेहाउंड के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बहादुर जवानों ने सात नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ से जहाँ नक्सलियों में दहशत और हड़कंप मच गया है तो वहीं जवानों के हौसले बुलंद हैं।


बता दें कि ग्रेहाउंड के जवानों को तेलंगाना के मुलगु जिले के चालपाका के जंगल में हथियारबंद नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और योजनाबद्ध तरीके से नक्सलियों के सटीक ठिकाने पर पहुंच गये। सामना होते ही मुठभेड़ शुरू हो गया। दोनों तरफ से जबरदस्त गोलियाँ चलीं और हमारे जाँबाजों ने हथियारबंद सात नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने सर्चिंग की तो नक्सलियों के शव के पास से दो एके 47 व एक इंसास रायफल भी बरामद किया गया। मारे गए सभी सातों नक्सलियों की शिनाख्ती हो गई है। जिनके नाम इस प्रकार हैं :--

1.कुरसम मंगू (पपन्ना, भदरू) टीएससीएम, सचिव येल्लांडु - नरसंपेट एसी
2.एगोलापु मल्लैया (मधु) डीवीसीएम, सचिव एथुरुनगरम महादेवपुर एसी
3.मुसाकी देवल करुणाकर, एसीएम
4.मुसाकी जमुना, एसीएम
5.जयसिंह, पार्टी सदस्य

6.किशोर, पार्टी सदस्य
7.कामेश, ​​पार्टी सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *