गाँधीजी की तस्वीर व तिरंगा लेकर कांग्रेस ने निकाली संविधान यात्रा

💥संविधान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए कांग्रेसी

💥देश-भक्ति गीतों से गुंजायमान तिरंगामय हुआ रायगढ़ शहर

तहतक न्यूज/बुधवार/14 अगस्त 2024/रायगढ़ :
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आजादी दिवस से पूर्व 14 अगस्त को भारत के संविधान की प्रतिज्ञा लेकर संविधान यात्रा निकालने हेतु आज सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय संविधान की प्रतिज्ञा दिलवाई व यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें माननीया महापौर जानकी काटजू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर हाथों में लेकर आगे बढ़ी व अन्य कांग्रेसजनों ने तिरंगा हाथ मे लेकर वैष्णवजन और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीतों के साथ यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गांधी प्रतिमा पहुंची। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व महात्मा गांधी की जयघोष व संविधान के प्रति आदर भावना व्यक्त कर कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई संविधान यात्रा एक ऐसी यात्रा है जिसमें हम अपने देश के संविधान की महत्ता को समझते हैं और इसके मूल्यों को अपने जीवन में उतारते हैं। यह यात्रा हमें संविधान के आदर्शों और मूल्यों के बारे में शिक्षित करती है और हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है।
अनिल शुक्ला ने आगे कहा कि संविधान यात्रा के दौरान, हम संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व, और अन्य महत्वपूर्ण अनुच्छेदों के बारे में जान सकते हैं। हम संविधान के निर्माताओं के योगदान और संघर्षों के बारे में भी जान सकते हैं।


अनिल शुक्ला ने बताया कि संविधान यात्रा के माध्यम से, हम अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सकते हैं और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। यह यात्रा हमें संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने और एक बेहतर भविष्य के लिए काम करने के लिए प्रेरित करती है।


आज इस संविधान यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महापौर जानकी काटजू, हरेराम तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक़्ता, शाखा यादव प्रभारी महामन्त्री शहर कांग्रेस, सलीम नियारिया पूर्व सभापति नगर निगम, विकास ठेठवार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, नारायण घोरे पूर्व एल्डरमैन,राकेश पांडेय महासचिव प्रदेश युवक कांग्रेस, रानी चौहान महिला कांग्रेस अध्यक्ष,संजय देवांगन, अनुराग गुप्ता ,उपेंद्र सिंह,वसीम खान,विनोद कपूर,रिंकी पांडेय,अरुणा चौहान ,वीनू बेगम,केवरा यादव,रोहित महन्त, संतोष चौहान ,संजय चौहान,रमेश भगत,आशीष शर्मा,रवि पांडेय,कामता पटेल,सैय्यद इम्तियाज,पदमा चौहान,श्यामा सिंग,संजुक्ता सिंह राजपूत,केवड़ा बाई,शकील अहमद ( मुख्य संगठक सेवादल)वकील अहमद,संतोष कुमार,भरत तिवारी,दिनेश शर्मा,रितेश शर्मा,रत्थू जायसवाल,विजय टंडन,सोनू पुरोहित सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *