रायगढ़ इस्पात द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर सफलता पूर्वक संपन्न

💥हर गुरु पूर्णिमा पर लगाये जायेंगे शिविर -- कमल अग्रवाल

तहतक न्यूज/देलारी :- यह तो सर्व विदित है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज की सुविधा केवल बड़े शहरों में ही उपलब्ध है। ग्रामीण अंचल की बात करें तो लोग घरेलु उपचार या फिर झोलाछाप डॉक्टर पर निर्भर रहते हैं जोकि भगवान भरोसे है। ऐसे में गाँव में ही कुशल और अनुभवी चिकित्सकों की निःशुल्क सेवाएं व दवाइयाँ उपलब्ध हो जाय तो ग्रामीणों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रख सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए रायगढ़ इस्पात एंड पॉवर लि. तथा जेसीईआई ने आज ग्राम देलारी में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जेसीआई की चेयर पर्सन अंजली गुप्ता बत्रा,देलारी सरपंच श्रीमती गायत्री पटेल, रायगढ़ इस्पात के संचालक कमल अग्रवाल, जेसीआई अध्यक्ष विकास अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर मुकेश अग्रवाल, स्वास्थ्यम के कार्यक्रम संचालक दिनेश गोयल और सचिव सुमित बट्टीमार सहित पूरी टीम की उपस्थिति में आयोजन का आगाज हुआ।अतिथियों के स्वागत एवं उद्बोधन पश्चात स्कूल में पौध रोपण किया गया। इस शिविर में 300 से अधिक ग्रामीणों ने इलाज कराया।


इस चिकित्सा शिविर में घुटना कूल्हे का दर्द अकड़न पीठ और गर्दन में दर्द, रोटेटर कफ टूटना, क्रिकेट कोहनी, टूटी हुई डिस्क, वात रोग, फ्रेक्चर और टूटी हड्डिया फंसे स्नायु बंधन और मांसपेशिया, मांसपेशियों में मोच और खिचाव, हड्डी के ट्यूमर, आस्टीयोंपोरोसिस, स्कोलियोंसिस, कटिस्नायुशूल, कार्पल टनल, गोखरु, हाथ या पैर में कमजोरी या सुन्नता, मुहासा, एकजिमा, बालो का झड़ना, नाख़ून कवक, सोरायसिस, त्वचा कैंसर, रोसेसिया, स्त्री रोग, दंत रोग और त्वचा रोग से संबंधित सभी बीमारियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया । इस विशाल शिविर में डॉ.प्रशांत अग्रवाल, डॉ.आँचल अग्रवाल, डॉ.अहर्नीश अग्रवाल, डॉ.शलभ अग्रवाल, डॉ.पूजा अग्रवाल, डॉ. स्नेहा चेतवानी और डॉ.राकेश पटेल ने अपनी सेवायें दीं। आयोजन कर्ता रायगढ़ इस्पात के कमल अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए देलारी सरपंच श्रीमती गायत्री पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सभी ग्रामीणों को लाभ मिलता है ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार लगाया जाना चाहिए। रायगढ़ इस्पात अधिकारी सुनील पंडा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य लाभ पहुँचाना है। हम जिले के बेस्ट चिकित्सकों से ग्रामीणों का बेहतर उपचार करा रहे हैं।


आज गुरु पूर्णिमा के दिन आयोजित इस शिविर की सफलता पर रायगढ़ इस्पात के संचालक कमल अग्रवाल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर यह आयोजन हमने जे सी आई के साथ मिलकर करवाया है ये आयोजन प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा को आयोजित होगा। जिले के बेस्ट विशेषज्ञ चिकित्सक यहाँ पर मौजूद है। हम ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवा रहे है बहुत सारी बीमारियों का यहाँ पर इलाज हो रहा है। ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में लाभ पहुंचे हमारा एकमात्र उद्देश्य यही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *