Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > आसपास > शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत

शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत

tahtaknews.com By tahtaknews.com 10 December 2025 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज /सरिया, छत्तीसगढ़।
               सर्प के डसने से लोगों की मौत की खबरें अक्सर देखने, सुनने को मिलती रहती हैं, लेकिन अजगर ने किसी इंसान की जान ले ली हो तो यह खबर चौंकाने वाली है। अजगर डसता नहीं है, इसलिए लोग इसे हल्के में ले लेते हैं और इससे सावधानी रखने के बजाय लापरवाही बरतते हैं। आज के सुरक्षित माहौल का आदी  इंसान की मौत का कारण यदि अजगर हो तो यह स्तब्ध कर देने वाली बात होगी। जी हाँ, ऐसा ही एक हैरान कर देने वाली घटना सरिया थाना क्षेत्र में घटित हुई है, जिसमें  दिशा-मैदान के लिए तालाब गए एक युवक पर अजगर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पहुंच कर उसे अजगर के चंगुल से छुडाया और इसकी सूचना पुलिस को दिया,  पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

               प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम छेवारीपाली निवासी मिथिलेश सिदार पिता सुभाष सिदार (36 वर्ष) मंगलवार को सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए गांव के टार तालाब गया था, इस दौरान जब वह तालाब के पास पहुंचा तभी एक विशाल अजगर उसके दोनों पैर को लपेट लिया और उसे खींच कर तालाब के अंदर ले जाने लगा, इससे उसने शोर मचाना शुरू किया, जिससे आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण उसकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो अवाक रह गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में दी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन काफी देर चुकी थी।  तालाब में घुसकर जब उसे बाहर निकाला, तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि उक्त तालाब में मात्र ढाई-तीन फीट ही पानी था।
इस संबंध में छेवारीपाली के ग्रामीणों की मानें तो उक्त टार तालाब लगभग 8/9 एकड़ में फैला हुआ है, जहां काफी समय से एक अजगर रहता है। हालांकि अभी तक वह किसी पर हमला नहीं किया था, लेकिन मंगलवार को सुबह अचानक उसने मिथलेश सिदार पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि उक्त अजगर को यहां से रेस्क्यू कर दूसरे जगह छोड़ा जाए, नहीं तो इस तरह के हादसे होते रहेंगे।  इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल बन गया है।

              उल्लेखनीय है कि उक्त युवक सर्प मित्र भी था, ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में एक बार सर्प पकड़ने के दौरान उसे नाग सर्प डस लिया था, लेकिन उपचार के बाद स्वस्थ हो गया था। परिवार में वह एक मात्र अकेला कमाने वाला था। उसके चार साल का बेटा और उसकी पत्नी के सामने जीवन-यापन के लिए अब बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article धूमधाम से संपन्न हुआ 30 वां यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव
Next Article शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

संवेदनहीन वैदिक इंटरनेशनल स्कूल का, फिर सामने आया घिनौना चेहरा

आसपास

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की शानदार पहल – “हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट”

आसपास

चीख रही धरती, कराह रहा आसमान,फिर भी नहीं चेत रहा धन लोलुप इंसान

आसपास

ग्राम पंचायत लाखा में हुई साप्ताहिक बाजार की शुरुआत

आसपास
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?