तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। कापू पुलिस ने कल नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दिनेश एक्का निवासी टिहलीसराई थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर भेजा गया है।
थाना पत्थलगांव जिला जशपुर से 27 अगस्त को थाना कापू में असल अपराध के लिए भेजे गए अपराध डायरी पर थाना कापू में आरोपी दिनेश एक्का के खिलाफ अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा 4, 6 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर घटना को लेकर अपराध के प्रार्थी एवं पीड़िता से पूछताछ कर कथन लिया गया। प्रार्थी ने बताया कि उसकी लड़की जिसकी वर्तमान उम्र 18 वर्ष है, बीते 24 अगस्त को पेट में दर्द होना बताई जिसे सरकारी अस्पताल पत्थलगांव ले जाकर इलाज कराया जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे गर्भवती होना बताया था उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर भेजे। बालिका से पूछताछ में उसने बताया कि उसके गांव (थाना कापू क्षेत्र) में पिछले 3 साल से दिनेश एक्का उसके मामा के घर आना जाना कर रहता है उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिससे वह गर्भवती हुई है। आरोपी दिनेश एक्का अपराध कायम के बाद से फरार हो गया था।
थाना प्रभारी कापू निरीक्षक दाताराम तिर्की द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे, कल आरोपी को उसके गांव आने पर दबिश देकर आरोपी दिनेश एक्का पिता रमेश एक्का उम्र 20 साल निवासी टिहलीसराई थाना पत्थलगांव जिला जशपुर नगर को हिरासत में लिया गया जिसे कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक दाताराम तिर्की, थाना प्रभारी कापू, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, देवलाल राठिया, लक्ष्मी कैवर्त एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।


