तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। जन्माष्टमी पर्व एवं झुला उत्सव के दौरान जिला मुख्यालय के व्यस्तम यातायात को देखते हुए यातायात विभाग द्वारा रूट चार्ट तैयार कर निम्नानुसार मार्ग डायवर्सन व्यवस्था की गई है।
डायवर्सन पॉइंट
1. जिला मुख्यालय में दिनांक 02.09.2026 से 06.09.2025 तक यातायात व्यवस्था एकांगी मार्ग के रूप मे अमल मे लिया जावेगा।
2. रेल्वे स्टेशन पॉइंट नं. 06 से चक्रधरनगर की ओर जाने वाली यातायात पॉइंट नं. 08 सुभाष चौक होते हुए पॉइंट नं. 09 गद्दी चौक से डायवर्ट होकर चांदनी चौक या सर्किट हाउस के रास्ते चक्रधनगर की ओर जा सकते है।
3. चक्रधनगर नगर से रेल्वे स्टेशन की ओर आने वाली यातायात पॉइंट नं. 04 शहीद चौक से सारंगढ़ चौक से मालधक्का रोड होते हुए पॉइंट नं. 06 रेल्वे स्टेशन आ सकती है।
पार्किंग स्थल
1. मिनी स्टेडियम (चक्रधरनगर की ओर से आने वाली वाहनों के लिए)
2. रामलीला मैदान (केवड़ाबाड़ी की ओर से आने वाली वाहनों के लिए)
3. नटवर स्कूल (कोतरारोड मार्ग की ओर से आने वाली वाहनों के लिए)
4. पुराना सारंगढ़ बस स्टैण्ड (सारंगढ-चंद्रपुर की ओर से आने वाली वाहनों के लिए)
5. गांधी गंज (शहर के आमजनों के वाहनों के पार्किंग के लिए)
प्रतिबंधित पॉइंट :- (चार पहिया / दो पहिया / आटो वाहन)
1. गद्दी चौक । 2. सुभाष चौक । 3. सारंगढ़ चौक ।
2. ओव्हर ब्रीज (गोगाराईस मिल) । 5. कोष्टापारा तिराहा। 6. सिल्वर पैलेश तिराहा।
यातायात पुलिस की अपील
जन्माष्टमी पर्व दौरान सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बनाये रखने यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा बनाये गये रूट चार्ट का उपयोग कर यातायात पुलिस रायगढ़ को सहयोग प्रदान करें ।



